Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कॉफी और चॉकलेट (Coffee Vs Chocolate Benefits) दोनों ही एंटीऑक्सिडेंट और कैफीन से भरपूर होते हैं। इन दोनों का सेवन सही मात्रा और सही समय पर करने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। मगर कुछ लोग इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या अच्छा है: कॉफी या चॉकलेट। इस बात को तसल्ली से समझने के लिए हमने बात की मशहूर पोषण विशेषज्ञ आकृति अरोड़ा से, जिन्होंने हमें विस्तार से बताया हमारी सेहत के लिए कॉफी और चॉकलेट में से क्या ज्यादा फायदेमंद है, आइये जानते हैं कॉफी और चॉकलेट के फायदे।
कई अध्ययनों से पता चला है कि लंबे समय तक कॉफी पीने वाले लोगों को कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। क्योंकि कॉफी में कैफीन उच्च मात्रा में होता हैं, इसको पीने से शरीर में ऊर्जा का प्रसार होता है| मनुष्यों पर किए गए कई नियंत्रित अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी मस्तिष्क के कार्य के विभिन्न पहलुओं में सुधार करती है। इसके अलावा कॉफ़ी आपके चयापचय (Metabolism) दर में 10% तक सुधार करता है या वजन करने में प्रभावकारी होता है। वर्कआउट से पहले कॉफी का सेवन करने से शरीर में एड्रेनालाईन का स्तर बढ़ाया जा सकता है जिससे कि शरीर की चर्बी जल्दी घटाने में काफी सहायता मिलती हैं। इतना ही नहीं, कॉफी में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे भी गुण होते है। कॉफी का सेवन लिवर के लिए काफी अच्छा माना गया हैं। लिवर सिरोसिस एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसके लक्षण रोज़ कॉफी पीने से कम किया जा सकते हैं। कॉफी में कई फलों और सब्ज़ियों से भी ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। कॉफी थकान से लड़ने और मूड में सुधार करने में भी मदद मिलती हैं।
चॉकलेट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन को अक्सर चीनी, मैदा, क्रीम, और वसा के साथ मिलाकर खाया जाता हैं। डार्क चॉकलेट फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और कुछ अन्य खनिजों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें वसा से परिपूर्ण चीज़ें मिलाने से शरीर को इसका सही लाभ नहीं पहुंच पाता हैं। किन्तु, डार्क चॉकलेट और ऑर्गेनिक कोको पाउडर में कॉफ़ी जितने ही कई तरह के शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इसके अलावा चॉकलेट हमारी धमनियों में रक्त के प्रवाह में सुधार करती जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हुए खराब कोलेस्ट्रॉल को भी काफी हद तक कम करता है, जो डायबिटीज के लक्षण में सुधार करने में भी मदद करता है। डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले कैफीन और थियोब्रोमाइन जैसे पदार्थ मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर आनंद का एहसास देते हैं।
पोषण विशेषज्ञ, आकृति अरोड़ा के अनुसार, चॉकलेट और कॉफी दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदारी हो सकते हैं। आप जिन लाभों की तलाश कर रहे हैं, उनके आधार पर चॉकलेट और कॉफ़ी में से किसी एक को चुन सकते हैं। अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए आप इन दोनों शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट को अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में शामिल कर सकते हैं। लेकिन याद रखें, कॉफी और चॉकलेट का सही तरीके से सेवन करने पर ही आपको फायदा होने वाला है, यानी बिना एडेड शुगर (अतिरिक्त चीनी), क्रीम और प्रोसेस्ड पदार्थों के बगैर इनका सेवन करना चाहिए।