गर्मियों के मौसम में काफी लोगों का मनपसंद फल तरबूज और खरबूज होते हैं। काफी लोग दोनों को ही बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या इन दोनों को एक साथ खाया जा सकता है? या इनमें से कौन सा फल शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि इन दोनों में कुछ खूबियां एक जैसी होती हैं जैसे दोनों ही शरीर को हाइड्रेट करने का काम करते हैं और पानी से भरपूर होते हैं। इनमें फाइबर की भी अच्छी खासी मात्रा होती है जो पाचन में सुधार लाने में मदद करती है। तो आइए जानते हैं दोनों में क्या क्या फायदे मिलते हैं और क्या दोनों को एक साथ खाया जा सकता है?
तरबूज में मौजूद पौष्टिक तत्व
मैग्नेशियम
पोटेशियम
फाइबर
विटामिन बी1, बी5 और बी6
आयरन
लाइकोपीन
नियासिन
विटामिन ए
विटामिन सी
तरबूज से मिलने वाले लाभ
तरबूज शरीर में पानी की कमी दूर करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
तरबूज में कैलोरीज़ की मात्रा काफी कम होती हैं और इसका सेवन स्नैक्स के रूप में करके वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
तरबूज दिल की सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है।
इसमें फाइबर मौजूद होता है जो पाचन में मदद करता है।
यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।
तरबूज खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।
खरबूजे में पौष्टिक तत्व
प्रोटीन
फाइबर
कार्ब्स
विटामिन ए
विटामिन के
विटामिन बी 6
विटामिन सी
फोलेट
पोटेशियम
मैग्नेशियम
खरबूज खाने से मिलने वाले लाभ
हाइपरटेंशन के रिस्क को कम करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ने में लाभदायक है।
किडनी के लिए भी फायदेमंद है।
तरबूज और खरबूज में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है?
वैसे तो दोनों ही फल किसी न किसी तरह से आपके लिए लाभदायक हैं। इन दोनों में आधे से ज्यादा खूबी एक जैसी हैं लेकिन तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है जो खरबूज में नहीं पाया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।
क्या दोनों का सेवन एक साथ किया जा सकता है?
यह दोनों ही फल पानी से भरपूर होते हैं और आप आसानी से इनका एक साथ सेवन भी कर सकते है। इनका रात के समय सेवन करने से बचें। इन्हें सुबह या शाम को एक स्नैक के रूप में खाया जा सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.