Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Which is better sugar or honey : पिछले कुछ सालों में शुगर पेशेंट्स की संख्या काफी बढ़ी है। ऐसे में जिन लोगों को यह समस्या नहीं है, उन्होंने भी मीठे का सेवन काफी कम कर दिया है। आजकल लोग मिठाई खाने या चीनी से बनी किसी भी डिश को चखने से पहले भी दो बार सोचते हैं। दरअसल, चीनी शरीर के लिए एक धीमे जहर की तरह है। हालांकि, मीठा खाने का मन तो हर किसी का करता है, जिसकी वजह से आजकल मार्केट में शुगर फ्री मिठाई और बाकी स्वीटनर्स आ गए हैं। इनके अलावा, शहद और गुड़ के सेवन का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है। अपने हेल्थ को लेकर जागरुक लोगों ने अब चीनी की जगह गुड़ या फिर का सेवन करना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके लिए शहद और गुड़ में से ज्यादा फायदेमंद क्या है।
शहद मधुमक्खियों द्वारा बनाया जाता है। दरअसल, मधुमक्खी फूलों के रस को एकत्र करके शहद बनाती है, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। शहद का इस्तेमाल दवाई के तौर पर भी किया जाता है। शहद के गुणों के बारे में बात करें, तो यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त करने जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यदि शहद को काली मिर्च के साथ मिलाकर खाया जाए, तो इससे गले की खराश और खांसी को दूर करने में भी मदद मिलती है।
बता दें कि शहद का सेवन बिना पकाए हुए करना चाहिए, ताकि इसके पोषक तत्व बने रहे। जानकारी के लिए बता दें कि शहद में कैलोरी और फ्रुक्टोज की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसका सेवन काफी सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।
गुड़ को गन्ने के रस से बनाया जाता है, जो लगभग हर भारतीय घरों में पाया जाता है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गुड़ में आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है, जो खून की कमी को दूर करने में कारगर होता है। इसके अलावा, जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, उनके लिए भी गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में गुड़ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है और शरीर को गर्म करने में कारगर होता है।
वैसे तो गुड़ और शहद के अपने-अपने गुण होते हैं, लेकिन गुड़ में शहद की तुलना में ज्यादा मिनरल्स होते हैं। हालांकि, अगर गुड़ को पकाया जाए, तो इसमें शहद जितने मिनरल्स नहीं बचते हैं क्योंकि शहद को हमेशा बिना पकाए हुए ही इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स शहद से ज्यादा होता है। अगर आप आयरन और मिनरल्स चाहते हैं, तो गुड़ ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। वहीं, अगर टेस्ट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स चाहिए, तो फिर शहद को चुन सकते हैं। बता दें कि भले ही आप शहद या फिर गुड़ कुछ भी चुनें, लेकिन सेवन सीमित मात्रा में करें, क्योंकि दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है।