हाल के कुछ दिनों में मेट्रो शहरों में लोग फूलगोभी की बजाय ब्रोकली खाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। उनका मानना है कि ब्रोकली ज्यादा फायदेमंद है। फूल गोभी पूरी तरह से एक भारतीय सब्जी हैं जबकि ब्रोकली विदेशी मूल की सब्जी है। हालांकि इस समय देश के कई हिस्सों में इसे उगाया जाता है। दोनों का स्वाद एक दूसरे से बिल्कुल अलग है लेकिन फिर भी अधिकतर लोग दोनों सब्जियों को एक ही मानते है। कई जगहों पर लोग ब्रोकली को हरी गोभी के नाम से भी पुकारते हैं। जानी मानी डायटीशियन नेहा चांदना यहां बता रही हैं कि दोनों