... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 10, 2021 6:57 PM IST
हेल्दी समझकर अगर पी रहे हैं ये वाला दूध तो हो जाएंगे डायबिटीज और ह्रदय संबंधी बीमारियों के शिकार! जानें दूध में क्या है अंतर
क्या आपको दूध पीना पसंद है? अगर हां, तो अच्छी बात है कि आप दूध पीने के शौकीन है लेकिन क्या आप जानते हैं आप दूध पीने से डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। दूध को भले ही सुपरफूड माना जाता हो लेकिन ये हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। दूध कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरा होता है, जिसका सेवन बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई शख्स करता है। हम सभी भी दिन में एक बार तो दूध का सेवन करते ही हैं फिर चाहे वे गाय का दूध हो या फिर भैंस का दूध। इसलिए ये जानना हम सभी के लिए जरूरी है कि किस दूध का सेवन करना आपके लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।
क्या आप जानते हैं कि आप कौन सी वेरायटी का दूध पी रहे हैं? ये पता लगाना कोई खासा मुश्किल नहीं है फिर भी आपको बता दें कि दूध दो किस्म का होता है A1 और A2।
जर्सी, होल्स्टीन और फ्राइजियन जैसी पश्चिमी नस्ल की गायों से निकलने वाले दूध को A1 दूध कहा जाता है। इस दूध में कैसिइन प्रोटीन होता है, जिसका नाम A1 होता है, और इसी कारण से इस दूध का नाम A1 पड़ा है। इसके अलावा इसमें बीटा प्रोटीन भी होता है।
दूध का नाम भले ही A1 हो लेकिन इसे पीने से स्वास्थ्य पर कई प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं जैसेः
1- इसमें मौजूद Beta Casomorphin-7 हमारी केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (nervous system) पर मॉर्फिन जैसे प्रभाव छोड़ता है।
2- इसके सेवन से तंत्रिका विकार (neuro disorders) हो सकता है।
3- इसके सेवन से हमारी लर्निंग स्किन्स भी प्रभावित होती हैं।
4- हाई लैक्टोज इंटोलरेंस के कारण मनुष्यों को आंत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
5- इसे पीने से बच्चों की इम्यूनिटी भी कम हो जाती है।
6- इस दूध के सेवन से आपके अंदरूनी हार्मोनल तंत्र बुरी तरह प्रभावित होता है।
7-इसके सेवन से टाइप 1 डायबिटीज और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
8-इस दूध में हिस्टामाइन होता है, जो बच्चों में स्किन एलर्जी जैसी तमाम एलर्जी का कारण बन सकता है।
9- दूध में मौजूद लिपिड की मात्रा बच्चों के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है।
क्या है A2 मिल्क ?
साहीवाल, गिर, लाल सिंधी जैसी भारतीय नस्ल की गायों से प्राप्त किया जाने वाला दूध A2 कहलाता है। ये दूध, भैंसों, बकरियों और भेड़ों से निकलने वाले दूध के समान ही होता है।
भारतीय नस्ल की गायों जैसे साहीवाल, गिर, लाल सिंधी आदि से प्राप्त किया गया दूध A2 मिल्क की श्रेणी में आता है। इस मिल्क में A2 कैसिइन प्रोटीन पाया जाता है जिस वजह से इसका नाम A2 मिल्क रखा गया है। ये मिल्क ब्रेस्टफीडिंग से प्राप्त दूध, भैंसों, बकरियों और भेड़ों के समान ही होता है।
1-A2 दूध इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
2-A2 दूध में मौजूद प्रोलाइन बीटा कैसोमोर्फिन -7 से हमारे शरीर की सुरक्षा करता है।
3-ये दूध ऑटिज्म और न्यूरो विकार जैसी बीमारियों से शरीर की सुरक्षा करता है।
4-A2 दूध में ओमेगा -3 फैटी एसिड भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
5-इसमें मौजूद पोटेशियम, शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखता है।
5-ये दूझ आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।