फुल क्रीम दूध से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है टोन्ड मिल्क, जाने कारण

बदलती जीवनशैली में फुल क्रीम दूध और टोन्ड मिल्क का सेवन बढ़ा है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार टोन्ड मिल्क बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदेह है. फुल क्रीम दूध पीने से मोटापा की बात भ्रामक है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 3, 2020 9:02 PM IST

Toned milk vs Full cream milk: आजकल की लाइफस्टाइल शहरी जीवन में बदल गयी है. बाजार में मिलने वाले दूध विज्ञापन के द्वारा लोगों के दिमाग में घर बना चुके हैं. क्या आप भी फुल क्रीम दूध (Full cream milk) का सेवन मोटापा से बचने के लिए नहीं करते हैं. लो कोलेस्ट्रॉल के लिए टोन्ड मिल्क (Toned milk) का सेवन नुकसान पहुंचा रहा है. हाल ही में कनाडा में हुए एक शोध के अनुसार टोन्ड मिल्क बच्चों की सेहत के नुकसानदेह है. हाल के वर्षों में बाजार में मिलने वाले दूध का सेवन सबसे बड़ी आबादी करती है. डेयरी उद्योग ने आर्गेनिक या देसी दूध की जगह ले ली है.

फुल क्रीम और टोन्ड मिल्क का असर

बच्चों पर किये गये इस शोध के अनुसार जो बच्चे फुल क्रीम दूध पीते हैं उनकी तुलना में टोन्ड मिल्क पीने वाले बच्चे अधिक मोटापा के शिकार होते हैं. कनाडा और अमेरिका में ज्यादातर बच्चे टोन्ड मिल्क का सेवन करते हैं, जो अन्य देशों की तुलना में ज्यादा मोटापा के शिकार हो रहे हैं. इन 4 कारणों से आपके लिए सही नहीं होता है टोन्ड मिल्क जान लें.

क्या कहता है शोध

What is the difference between toned milk and normal milk

यह शोध कनाडा के सैंट माइकल्स अस्पताल में किया गया है. इस शोध में यह पाया गया कि लो-फैट अर्थात टोन्ड मिल्क को मोटापा कम करने वाला बताना भ्रामक है. शोधकर्ताओं के अनुसार फुल क्रीम दूध का सेवन करने वाले बच्चे टोन्ड मिल्क पीने वाले बच्चों की तुलना में कम मोटापा के शिकार होते हैं. फुल क्रीम दूध पीना दिल के लिए है अच्छा: शोध.

बच्चों के लिए कौन सा दूध अच्छा है 

इस विषय पर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गाय या भैंस से मिलने वाला रॉ मिल्क या आर्गेनिक मिल्क सबसे अच्छा होता है. बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड मिल्क सेहत के लिए उतने अच्छे नहीं जितना सामान्य दूध होता है. स्किम्ड दूध बनाम पूरा दूध – कौन सा मिल्क है ज्यादा हेल्दी.

मोटापा से बचने के लिए कौन सा दूध सही 

डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं की लो-फैट और टोन्ड दूध का तरीका ही गलत है. मोटापा के लिए दूध को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है. इंसान की लाइफ स्टाइल बहुत असर डालती है.

वजन बढ़ने से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी होती है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं दूध हमेशा से देसी ही ठीक रहा है. उसकी जगह कोई भी प्रोसेस्ड मिल्क नहीं ले सकता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source