Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अलसी या चिया सीड्स, क्या है आपकी हेल्थ के लिए बेस्ट, खुद करें इसका फैसला

Chia or Flax Seeds: अलसी सीड्स से आपको भरपूर एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। वहीं चिया सीड्स में हाई फाइबर होते हैं।

अलसी या चिया सीड्स, क्या है आपकी हेल्थ के लिए बेस्ट, खुद करें इसका फैसला
"Chia seeds are a holistic addition to your diet that could improve hair thickness and strength," advises Dr Sachin, BAMS, a respected Medical Advisor at Rasayanam Ayurveda.

Written by Atul Modi |Published : March 23, 2024 3:57 PM IST

फिट रहने के लिए सिर्फ वर्कआउट ही नहीं हेल्दी डाइट भी बेहद जरूरी है। ऐसे में कुछ सुपरफूड्स का नाम आना भी जायज है। इस लिस्ट में चिया सीड्स और अलसी सीड्स का नाम जरूर आता है। इन दोनों ही सीड्स के अपने गुण और फायदे हैं। हालांकि यह सवाल हमेशा सभी के जहन में होता है कि आखिर चिया सीड्स और अलसी सीड्स में से बेस्ट कौनसा है और आपको अपनी डेली डाइट में किसे शामिल करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार अलसी सीड्स से आपको भरपूर एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। वहीं चिया सीड्स में हाई फाइबर होते हैं। अगर आप भी अलसी और चिया सीड्स को लेकर कंफ्यूज हैं तो आपके लिए इनके गुणों को जानना जरूरी है।

जानिए असली सीड्स और चिया सीड्स में अंतर

वैसे तो ये दोनों ही सीड्स हेल्दी रहने में आपकी मदद करते हैं। फिर भी इनमें कुछ अंतर हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार इनका चयन कर सकते हैं।

वेट लॉस का मास्टर है चिया सीड्स

चिया सीड्स पानी में भिगोने पर फूलकर दोगुना हो जाते हैं। जिसके कारण यह आपका पेट बहुत जल्दी भर देते हैं। 30 ग्राम चिया सीड्स में करीब 6 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम ओमेगा-3 पाया जाता है। इसी के साथ इसमें मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि चिया सीड्स पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। यह आपका वजन कम करने में मददगार होते हैं। क्योंकि इनके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इनका नियमित सेवन करने से आपका दिल सेहतमंद रहता है। ये बीज आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल होती है। आप चाहें तो चिया सीड्स को पानी में कुछ देर भिगोकर खा सकते हैं। ये जैली का रूप से लेते हैं और आपका पेट तुरंत भरते हैं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इन्हें सलाद, स्मूदी, दही आदि में डालकर भी खाया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

बॉडी बिल्डिंग के लिए खाएं अलसी

अलसी सीड्स सदियों से भारत में उपयोग लिया जा रहा है। यह भी कई गुणों से भरपूर होता है। 30 ग्राम अलसी सीड्स में करीब 8 ग्राम प्रोटीन और 6 ग्राम ओमेगा-3 होता है। ऐसे में अगर आप बॉडी बिल्डिंग करना चाहते हैं तो अलसी सीड्स आपके लिए अच्छे हैं। इन पौष्टिक सीड्स में कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं। फाइबर और प्रोटीन से भरी असली को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। यह वेट मैनेजमेंट में आपकी मदद करते हैं। साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं। ये हेल्दी सीड्स कैंसर के खतरे को भी कम करने में मददगार होते हैं। आप इन बीजों को रोटी में मिलाकर खा सकते हैं या फिर इन्हें भून कर भी खाया जा सकता है।

About the Author

... Read More