Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अचार Vs चटनी, सेहत के लिए दोनों में से कौन है सबसे बेस्ट

Achar Vs Chutney : अचार या फिर चटनी को लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपके इस कंफ्यूजन को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं अचार और चटनी में से कौन है अधिक बेस्ट-

अचार Vs चटनी, सेहत के लिए दोनों में से कौन है सबसे बेस्ट

Written by Kishori Mishra |Published : April 13, 2023 10:48 AM IST

Achar vs Chutney : खाने की थाली में अगर थोड़ी से अचार या फिर चटनी मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जदाता है। खासतौर पर अगर कोई सब्जी आपको अच्छी नहीं लगती है, तो ऐसे में अगर चटनी और अचार का थोड़ा सा तड़का लग जाए तो इसका स्वाद भी जबरदस्त हो जाता है। ऐसे में कई घरों में अचार और चटनी मुख्य रूप से परोसी जाती है, ताकि खाने के जायके को और अधिक बढ़ाया जा सके। आज में से कई ऐसे लोग होंगे, जो हर सीजन में अचार और चटनी खाना पसंद करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। जी हां, वैसे तो अचार और चटनी दोनो ही स्वादिष्ट होते हैं और सेहत के लिए लाभकारी भी होते हैं। लेकिन अब अगर इन दोनों में तुलना करें, तो कई बार कंफ्यूजन हो जाता है कि आखिर चटनी अधिक फायदेमंद है या फिर अचार? अगर आपको भी इस तरह का कंफ्यूजन है तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में अचार और चटनी में से कौन अधिक फायदेमं है के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

अचार के खाने के क्या हैं फायदे 

मानस हॉस्पिटल की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है अचार स्वाद में काफी जबरदस्त होता है, लेकिन इसके कई अपने अलग फायदे और नुकसान हैं। इसलिए जब भी अचार खाएं तो इन फायदों और नुकसान के बारे में जरूर जान लें। 

अचार को फर्मेंटेड करके बनाया जाता है। ऐसे में यह एक बेहतरीन प्री बायोटिक आहार है, जो आपके हट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आप पाचन को स्वस्थ रख सकते हैं। 

Also Read

More News

इतना ही नहीं, अचार एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। 

अचार कई चीजों से तैयार होता है, जैसे- आम, गाजर, कटहल, मूली, मटर इत्यादि। इन सभी चीजों में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकते हैं। 

अचार खाने के नुकसान

इन सभी फायदों के साथ हम इसके नुकसान को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि अचार को तैयार करने के लिए इसमें काफी ज्यादा मात्रा में नमक मिलाई जाती है। इसलिए अगर अचार आपके लिए फायदेमंद है, तो इसके कुछ अपने नुकसान भी हैं। अगर आप अन्य नमक युक्त सब्जियों या अन्य डिशेज के साथ अचार लेते हैं, तो इससे सेहत पर काफी असर पड़ता है।

अगर आप काफी मात्रा में अचार खाते हैं, तो इससे एसिडिटी, गैस, पेट में जलन, सीने में जलन जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, कुछ लोगों को इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या हो सकती है। इसलिए अचार का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 

चटनी खाने के फायदे

अचार की तरह चटनी खाने के भी कई लाभ होते हैं। अधिकतर लोग टमाटर, आम, आंवला जैसी चीजों से चटनी तैयार करते हैं। ऐसे में इसमें विटामिन सी की प्रचुता होती है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूप हो सकती हैं। 

वहीं, अचार में पुदीना, धनिया, लहसुन की पत्तियां भी मिक्स की जाती हैं, जो कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत होती हैं। 

कुछ लोग चटनी तैयार करने के लिए नारियल भी मिक्स करते हैं, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होता है, जो शरीर के लिए काफी अच्छा फैट माना जाता है। इसके अलावा अचार में  हरी मिर्च, नमक, इत्यादि को मिलाया जाता है। कुछ मात्रा में इन चीजों को लेने से सेहत को लाभ होते हैं। 

चटनी खाने के नुकसान

अचार की तरह चटनी में भी नमक की अधिकता होती है, तो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। वहीं, अगर आप इसमें काफी ज्यादा मिर्च और मसाले एड करते हैं, तो यह कब्ज और बवासीर की परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। 

चटनी या अचार, दोनों में किसका सेवन है सही

अगर आप दोनों में से किसी एक को प्राथमिकता देना चाहते हैं, तो चटनी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। दरअसल, चटनी को फ्रेश चीजों से घर पर तैयार करके खाया ( Difference between chutney and chutney) जाता है। वहीं, अचार को लंबे समय तक फर्मेटेंड किया जाता है। वहीं, कई लोग मार्केट का अचार खाते हैं, जिसमें कई तरह के प्रिजर्टेविट चीजें होती हैं, जो सेहत के लिए हेल्दी नहीं मानी जाती हैं। ऐसे में चटनी आपके सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अचार और चटनी की तुलना करें, तो चटनी आपके लिए सही विकल्प है। हालांकि, कभी-कभार आप अचार भी खा सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया  तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।