हाई ब्लड प्रेशर में क्या पिएं? 5 ड्रिंक्स जो हार्ट-हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं

आजकल कई लोग हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं, जिसे कम करने के लिए वह दवाइयां खा रहे हैं। लेकिन अगर आप दवाइयों के साथ नेचुरल तरीके से भी बीपी को कंट्रोल रखना चाहते हैं तो इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 12, 2026 12:23 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Smriti Jhunjhunwala

एक समय था जब 50-55 के बाद शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां लगती थीं, लेकिन आज ये दोनों ही बीमारियां बहुत आम हो गई हैं। खासकर अगर हम हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की बात करें तो यह सिर्फ उम्रदराज लोगों की समस्या नहीं रह गई है। गलत डाइट, ज्यादा नमक, कम फिजिकल एक्टिविटी, बढ़ता वजन और तनाव जैसे कई कारणों की वजह से कम उम्र के लोगों में भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेय संतुलित, हार्ट-हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकते हैं और कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट में मदद कर सकते हैं? इसी विषय पर होम्योन्यूट्रीपैथी क्लिनिक की होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुनवाला ने जानकारी दी है। उनके अनुसार, इन 5 पेय को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

दालचीनी वाली हर्बल चाय

डॉक्टर स्मृति बताती हैं कि दालचीनी में कई बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। दालचीनी पर कुछ शोध हुए हैं। काफी हद तक यह उच्च रक्तचाप को संतुलित करने में फायदेमंद हो सकता है। काफी हद तक यह उच्च रक्तचाप को संतुलित करने में फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने के लिए आप गर्म पानी में थोड़ी मात्रा में दालचीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे बिना चीनी के भी ले सकते हैं, लेकिन बहुत अधिक मात्रा में दालचीनी न लें।

गुड़हल की चाय

घर और बगीचे की खूबसूरती बढ़ाने वाले गुड़हल के फूलों में पॉलीफेनॉल और एंथोसाइनिन जैसे पौधों से मिलने वाले यौगिक पाए जाते हैं। अगर आप इसकी चाय बनाकर पीते हैं, तो यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है और इसे BP की दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

चुकंदर का जूस

डॉक्टर कहती हैं कि चुकंदर को आमतौर पर हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है, लेकिन यह हाई BP के मैनेजमेंट में भी उपयोगी हो सकता है। इस वजह से चुकंदर का सेवन कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर मैनेजमेंट में मदद कर सकता है, जो रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद करता है। इसलिए चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर के मैनेजमेंट में मदद कर सकता है। ध्यान रखें कि जूस में एक्स्ट्रा चीनी या नमक न मिलाएं।

आंवला ड्रिंक को डाइट में कर सकते हैं शामिल

आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना, बिना चीनी का आंवला पानी या पतला किया हुआ आंवले का जूस पीते हैं तो यह संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आंवले का जूस बीपी की दवाइयों का विकल्प नहीं है। अगर आपको BP की दवा दी गई है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना उसकी खुराक कम या बंद न करें।

नारियल पानी को डाइट में शामिल कर सकते हैं

डॉक्टर बताती हैं कि नारियल पानी पोटैशियम सहित कई इलेक्ट्रोलाइट्स का स्रोत है। बता दें कि पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने और सामान्य ब्लड प्रेशर बनाए रखने में भूमिका निभाता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को किडनी की बीमारी है या डॉक्टर ने पोटैशियम सीमित करने को कहा है, तो नारियल पानी नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर से पूछना बेहतर है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए पेय हाई ब्लड प्रेशर की दवा या चिकित्सीय उपचार का विकल्प नहीं हैं। अगर आपका BP लगातार सामान्य से अधिक रहता है या आप पहले से किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही हाई BP अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी रह सकता है, इसलिए सिर्फ किसी एक ड्रिंक पर निर्भर रहने के बजाय नियमित रूप से BP की जांच कराना जरूरी है।