Amla Vs Orange: आंवला और संतरा किसमें ज्यादा होता है विटामिन -C

Which has more Vitamin c Amla or Orange: आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आंवला और संतरे में से किस फल में ज्यादा विटामिन सी (Amla or Orange kismet Vitamin C Jayda hota hai) होता है, तो हम आपको इसका जवाब देने वाले हैं।

Amla Vs Orange: आंवला और संतरा किसमें ज्यादा होता है विटामिन -C
VerifiedVERIFIED By: Dr. Rohit Sane

Written by Ashu Kumar Das |Published : December 31, 2025 5:12 PM IST

Which has more Vitamin c Amla or Orange: विटामिन C को सेहत का सबसे जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा, बाल, हड्डियों और पाचन शक्ति को मजबूत बनाने तक में विटामिन सी की अहम भूमिका है। जब बात विटामिन सी की पूर्ति की आती है तो दिमाग में 2 ही फलों का नाम आता है। पहला है आंवला और दूसरा संतरा। पर सवाल तो ये ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आंवलाऔर संतरा दोनों में से किस फल में ज्यादा विटामिन सी (Amla or Orange kisme Vitamin C Jayda hota hai) पाया जाता है।

विटामिन C क्या है और यह शरीर के लिए क्यों जरूरी है?

विटामिन C (Ascorbic Acid) एक वॉटर-सॉल्युबल विटामिन है, जो शरीर खुद नहीं बना सकता। इसलिए विटामिन सी हमें खाने के जरिए लेना पड़ता है। विटामिन सी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इससे सर्दी, खांसी, गले के इन्फेक्शन की समस्या दूर होती है। विटामिन सी स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार होता है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन किया जाए, तो स्किन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याएं दूर रहती हैं।

Also Read

More News

आंवला VS संतरा : किसमें पाया जाता है विटामिन सी

आयुर्वेदिक सेंटर माधवबाग के सीईओ और आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने का कहना है कि 100 ग्राम आंवला में विटामिन C की मात्रा लगभग 250 से 600 के बीच होती है। वहीं, संतरे की बात करें, तो 100 ग्राम संतरे में लगभग 40 से 50 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। जब बात दोनों फलों की तुलना की आती है तो आंवला में संतरे की तुलना में 10 से 15 गुना ज्यादा विटामिन C पाया जाता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डॉ. रोहित साने बताते हैं कि आंवले में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। आप किसी भी फॉर्म चाहे वो जूस हो, आंवला कैंडी हो या फिर आंवले को कच्चा खाना हो, इसमें फाइबर की मात्रा उतनी ही पाई जाती है। लेकिन जब बात संतरे की हो तो इसमें फाइबर की मात्रा आंवले के मुकाबले कम होती है। जो लोग संतरे का जूस पीते हैं, तो उसमें फाइबर होता ही नहीं है।

आयुर्वेद के अनुसार आंवला क्यों श्रेष्ठ है?

डॉ. रोहित साने का कहना है कि आयुर्वेद में आंवला को त्रिदोष नाशक माना गया है। आंवला खाने से शरीर के तीनों दोष वात, पित्त और कफ संतुलित होते हैं। आंवला में मौजूद विटामिन C गर्मी या पकाने से भी नष्ट नहीं होता, जबकि संतरे का विटामिन C जल्दी ऑक्सीडाइज हो जाता है।

रोजाना विटामिन सी के लिए क्या चुनें?

अगर आप इम्यूनिटी के लिहाज से विटामिन सी का सोर्स चुन रहे हैं तो आंवला आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन स्वाद और रिफ्रेशमेंट के लिहाज से विटामिन सी की पूर्ति के लिए संतरा खाना ज्यादा फायदेमंद है। विटामिन सी के लिए संतरे को हमेशा फल के तौर पर ही खाएं। इसका जूस बनाकर पीने से आपको पूरा फायदा नहीं मिलता है।

Highlights

  • आंवले में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है।
  • संतरे में विटामिन सी कम मात्रा में होता है।
  • विटामिन सी के लिए अपने हिसाब से फल का चुनाव करें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

TRENDING NOW