सर्दियों में पनीर या सोया चंक्स? जानें, कौन सी चीज है आपके लिए है बेस्ट

Which is better paneer or soya chunks : सर्दियों के मौसम में लोग ऐसा खाना खाते हैं, जो तासीर में गर्म और प्रोटीन से भरपूर हों। इसके लिए आइए आपको बताते हैं कि आप सोया चंक्स या पनीर में से किसे चुन सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 2, 2026 10:06 AM IST

Which has more protein than paneer : सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती ही है। जो लोग शाकाहारी होते हैं, वे प्रोटीन के लिए दूध और पनीर आदि पर निर्भर रहते हैं। पनीर के अलावा, लोग सोया चंक्स का भी इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं। हालांकि, पनीर थोड़ा महंगा होता, जबकि सोया उथनी महंगी नहीं होती है। यह बजट फ्रेंडली भी होती है। दरअसल, सोया चंक्स डीफैटेड सोया आटे से बनते हैं, जो सोयाबीन तेल निकालने का एक बाय-प्रोडक्ट है। दूसरी ओर, पनीर दूध को फाड़कर बनाया जाता है। यह घर पर बनाना आसान भी होता है और वेजिटेरियन्स के लिए परफेक्ट होता है।

पनीर की बात करें,तो इसमें दूध के कारण ज़्यादा फैट भी होता है, जो कुछ लोगों के लिए सर्दियों की डाइट में भारी लग सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि पनीर में ज्यादा प्रोटीन होता है या सोया चंक्स में, तो अगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो सोया चंक्स पनीर की तुलना में प्रति सर्विंग काफी ज़्यादा प्रोटीन देते हैं, जिससे वे उन लोगों के लिए उपयोगी होते हैं जो ताकत, वज़न कंट्रोल या मांसपेशियों को बनाए रखने पर ध्यान दे रहे हैं। वे आयरन और फाइबर से भी भरपूर होते हैं, ये पोषक तत्व सर्दी से बचाने और पाचन में मददगार होते हैं।

पनीर या सोया, कौन सा है आपके लिए बेस्ट  विकल्प?

सर्दियों के खाने में अगर आप पनीर की जगह सोया चंक्स चुनते हैं, तो यह खाना हल्का होने के साथ-साथ पेट भरने वाला रह सकता है। तो अगर आप सर्दियों के मौसम में कुछ ऐसे फूड्स की तलाश कर रहे हैं, तो हेल्दी होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर हों, तो सोया चंक्स एक बेहतरीन ऑप्शन है।

सोया चंक्स रेसिपी

सर्दियों के खाने में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए, जिनका तासीर गर्म हो और जो प्रोटीन बेस्ड हो, तथा लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रख सके। इसके लिए सोया चंक्स परफेक्ट है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • सोया चंक्स – 1 कप
  • बारीक कटा हुआ प्याज – 1 मध्यम
  • बारीक कटा हुआ टमाटर  – 1 मध्यम
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • जीरा – ½ चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – 1½ कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • कटा हुआ ताज़ा धनिया – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

  • सोया चंक्स बनाने के लिए सबसे पहले सोया को 5 मिनट तक पानी में उबालें।
  • अब पानी निकाल दें और चंक्स को ठंडे पानी से धो लें और एक्स्ट्रा पानी को निचोड़ लें।
  • अब एक पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें।
  • प्याज डालकर नरम होने तक भूनें।
  • फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर पकाएं।
  • अब इसमें टमाटर और सूखे मसाले डालें। जब तक यह मिश्रण गाढ़ा हो, तब तक पकाएं।
  • सोया चंक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसमें पानी डालें, फिर इसे ढक दें और 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • परोसने से पहले गरम मसाला छिड़कें और धनिया से गार्निश करें।

Highlights

  • सर्दियों में सोया चंक्स और पनीर दोनों ही अच्छे होते हैं।
  • हालांकि, अगर आप हल्का खाना चाहते हैं, तो सोया चंक्स बेस्ट विकल्प है।
  • सोया चंक्स को घर पर बनाना आसान है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source