Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Konsa Saag Faydemand Hota Hai: सर्दियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में अलग-अलग तरह की हरी सब्जियां मिलनी शुरु हो जाती हैं। जैसे पालक, चौलाई, सरसों, मेथी, बथुआ आदि आदि। इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि हरी सब्जी हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में कई विटामिन जैसे विटामिन ए, सी, के और बी कॉम्प्लेक्स और आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा यह सब्जियां फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत होती हैं।
अब कुछ लोग पालक पसंद करते हैं तो कुछ सरसों, वहीं कुछ लोगों के घर में चौलई को बहुत ही ज्यादा खाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनमें से कौन सी सब्जी ज्यादा फायदेमंद होती है और हमारे शरीर को ज्यादा पोषण देती है? आप जो खाएं हेल्दी और अच्छा खाएं, इसके लिए हमने होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुनवाला से बात की और उन्होंने सभी तरह की हरी सब्जियों के फायदे बताएं हैं। आइए इन फायदों के बारे में जानें।
पहले पालक खाने के फायदोंकी बात करें तो पालक आयरन रिच होता है जो खून को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही त्वचा और बालों को पोषण देता है। इसके अलावा रस रक्त धातु भी मजबूत बनाता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट पाया जाता है। ल्यूटिन होता है जो आंखों के लिए अच्छा होता है और पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करता है।
वहीं अगर हम नेगेटिव चीजों को देखें तो पालक स्वाद में पालक थोड़ा कड़वा होता है और पित्त को थोड़ा बढ़ा सकता है, लेकिन धी के साथ खाना बेहतर साबित हो सकता है।
चौलाई का साग पित्त को शांत करता है और वात-कफ को संतुलित रखने में मदद करता है। इसमें आपको प्लांट से मिलने वाला प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन के साथ-साथ एंटी इंफ्लेमेटरी फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह खून बढ़ाने, जलन और एसिडिटी को कम करनेमें लाभकारी होता है। अच्छी बात यह है कि यह बच्चों और बुजुर्गों के पेट के लिए हल्का होता है।
सरसों का साग खाने से कफ कम होता है और वात मध्यम रहता है। साथ ही सरसों ठंड में शरीर को गर्म रखने, स्ट्रेंथ बढ़ाने, बलगम को कम करने, सांसों की खरखर और खांसी को ठीक करने में मदद करता है। इसमें विटामिन के, ए और सी की अधिक मात्रा पाई जाती है और यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।
सर्दियों में खाई जाने वाली हरी पत्तेदार मेथी कफ और वात को बैलेंस रखती है, पाचन को मजबूत बनाती है, ब्लड को प्यूरीफाई करती है, जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करती है और सर्दी में स्टीफनेस को कम करती है। बता दें कि मेथी में हाई सॉप्यूएबल फाइबर होता है जो शुगर को कंट्रोल में रखता है। साथ ही लो कैलोरी होने की वजह से यह वजन घटाने में फायदेमंदहोती है। यानी कि अगर आप विंटर वेट लॉस जर्नी पर हैं तो मेथी जरूर खाएं।
आपको मार्केट में मूली के पत्ते भी मिल जाएंगे, जिनमें विटामिन ए, सी और कैल्शियम पाया जाता है। इनमें हाई फाइबर होता है जो कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाता है और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। मूली के पत्तों के अन्य फायदों की बात करें तो पेट की सूजन को कम करने, वात-कफ से जुड़ी परेशानियों को कम करने, खून को साफ करने और यूरिनेशन को ठीक रखने में मदद करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
रोज खानेवाले भोजन में हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन एनीमिया को रोकने में सहायक होता है। वह स्वास्थ के लिए लाभदायक भी होता है।
सब्जियों की रानी का कोई एक निश्चित जवाब नहीं है, लेकिन इसे अक्सर पालक या भिंडी को कहा जाता है।
पालक, मेथी, चौलाई, गोभी और केल जैसी हरी सब्जियां पानी से भरपूर होती हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं।