
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Published : January 31, 2025 1:59 PM IST
Anti Aging Fruits for Women
Anti Aging Fruits for Women : समय के साथ उम्र बढ़ना एक नैचुरल प्रकिया है, लेकिन इस दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव पर हम काफी हद तक कंट्रोल पा सकते हैं। हालांकि, ऐसी कोई टेक्नीक नहीं होती है, जिससे आप खुद को जवां बना सकते हैं लेकिन सही डाइट, एक्सरसाइज की मदद से आप खुद को जवां फील करा सकते हैं। साथ ही झुर्रियां, कमजोर होते शरीर जैसी दिक्कतों को कम किया जा सकता है। मुख्य रूप से महिलाएं अपने आहार पर ध्यान देकर काफी हद तक हेल्दी रह सकती हैं। अगर आपकी उम्र 40 के पार होने वाली है या हो रही है, तो इस स्थिति में अपने आहार में कुछ फलों को जरूर शामिल करें। इन फलों की मदद से आप खुद को हेल्दी और यंग फील करा सकते हैं। आइए जानते हैं 40 के बाद महिलाओं को कौन से फल खाने चाहिए?
ब्लूबेरी को काफी अच्छे सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। यह गहरे-नीले रंग का फल, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। विशेष रूप से एंथोसायनिन है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से हमें सुरक्षित रख सकता है। यह आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से रोक सकती है। साथ ही स्किन को चिकना और कोमल बना सकती है। इसके अलावा यह झुर्रियों को कम करने में प्रभावी हो सकती है।
एवोकाडो में हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है। इसके साथ ही एवोकाडो विटामिन ई का काफी अच्छा सोर्स है, जो स्किन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बाच सकता है। इसके अलावा यह आपके शरीर को भी स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है।
अनार में पॉलीफेनॉल नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को यूवी डैमेज से बचाने और स्किन की बनावट को बेहतरबनाने में मददगार साबित हो सकता है। इसकी मदद से कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मदद मिल सकती है।
40 की उम्र के बाद अपने आहार में पपीता जरूर शामिल करें। यह विटामिन्स, मिनरल्स और एंजाइमों से भरपूर होता है। विशेष रूप से विटामिन ए, सी और ई का यह काफी अच्छा सोर्स है, जो स्किन की मरम्मत करने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, पपीते में मौजूद एंजाइम पपैन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट के रूप में कार्य करता है, जो स्किन के डेड सेल्स को बाहर कर सकता है।
कीवी न सिर्फ हीमोग्लोबिन बढ़ाने में प्रभावी है, बल्कि इससे कोलेजन को बढ़ाला मिलता है। इसमें विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो कोलेजन उत्पादन को उत्तेजित करता है और स्किन की लोच बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही कीवी में विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं, जिससे फाइन लाइंस को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।