Advertisement

सर्दियों के मौसम में खांसी से हैं परेशान? जानें कफ-कोल्ड में कौन सा फल खाएं, कौन सा नहीं

कुछ लोग खांसी होने पर फलों का सेवन करना बंद कर देते हैं, खासकर खट्टे फलों का, जबकि एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दी-खांसी में खट्टे फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। यदि आपको नहीं समझ आ रहा है कि खांसी होने पर किन फलों का सेवन करना चाहिए और किसका नहीं, तो जानें यहां...

Written By Anshumala
Published : January 19, 2022 5:28 PM IST

सर्दियों के मौसम में खांसी से हैं परेशान? जानें कफ-कोल्ड में कौन सा फल खाएं, कौन सा नहीं

Fruits to eat in Cough in Hindi: सर्दी के मौसम में अक्सर लोग खांसी (Cough) से परेशान रहते हैं और यदि खानपान सही ना हो तो खांसी की समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है। कुछ लोग कभी भी किसी भी चीज को खाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी, कफ अधिक बढ़ जाता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फलों का सेवन करना बंद कर देते हैं खासकर खट्टे फलों का, जबकि एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दी-खांसी में कुछ खट्टे फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। यदि आपको नहीं समझ आ रहा है कि खांसी होने पर किन फलों का सेवन (fruits to eat in cough) करना चाहिए और किसका नहीं, तो जानें यहां...

सर्दी-खांसी होने पर जरूर खाएं खट्टे फल

यदि आपको खांसी-जुकाम है, तो खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, कीवी आदि का सेवन जरूर करें। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, साथ ही खांसी भी दूर होती है। किसी तरह की एलर्जी से खांसी होने पर भी खट्टे फलों को खाने से लाभ हो सकता है।

Advertisement

खांसी में जरूर खाएं कीवी

कीवी में भरपूर न्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे विटामिन सी, के, ई, फोलेट, पोटैशियम। इसके साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर का भी बेहतर स्रोत होता है। कीवी खाने से अस्थमा, डाइजेशन, ब्लड प्रेशर, ब्लड क्लॉटिंग, दृष्टिदोष से संबंधित समस्याओं के होने का खतरा कम होता है। साथ ही खांसी-जुकाम में भी कीवी खाने से फायदा होता है। इसे आप स्मूदी, फ्रूट सलाद या फिर ऐसे ही काट कर खा सकते हैं।

खांसी में खूब खाएं ब्लूबेरीज

ब्लूबेरीज (Blueberries) में भी कई तरह के न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स, विटामिंस सी, के, मैंगनीज, फाइबर मौजूद होते हैं। खांसी होने पर ब्लूबेरीज फल खाने से नुकसान नहीं होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह फल खांसी की समस्या को कम कर सकती है। ब्लूबेरी में कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज से बचाता है। इसमें कुछ एंटी-डायबिटीज तत्व भी होते हैं और अन्य फलों के मुकाबले इसमें शुगर काफी कम होता है।

Advertisement

खांसी में केला खाना भी है फायदेमंद

अक्सर कुछ लोग खांसी होने पर केला खाना छोड़ देते हैं। उन्हें लगता है कि केला खाने से सर्दी-खांसी और बढ़ जाएगी। पर ऐसा नहीं होता है। आप खांसी में भी केला खा सकते हैं। हां, रात में केला खाने से बचना चाहिए। दिन के समय केला खाना सही होता है। इसके साथ ही आप खांसी में अनानास, पपीता, संतरा, आम, अमरूद, मौसम्मी, तरबूज, अंगूर, नाशपाती आदि फलों का भी सेवन कर सकते हैं।

About the Author

... Read More