Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Milk and fruits : दूध के साथ केला खाना काफी आम है। दरअसल, जिन लोगों का वजन कम होता है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वेट बढ़ाने के लिए दूध के साथ केले खाने शुरू कर दो। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, कुछ फल ऐसे होते हैं, जिन्हें दूध के साथ नहीं खाया जा सकता है। हालांकि, लोग सेब को भी दूध के साथ खा लेते हैं। लेकिन दूध और फल को एक साथ खाने पर काफी सवाल भी उठते हैं। दरअसल, इस चिंता की वजह है फल का एसिडिक नेचर। दरअसल, जो फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं या फिर सीधे शब्दों में कहें कि खट्टे होते हैं, उन्हें अगर दूध के साथ खाया जाए, तो इससे एक रिएक्शन हो सकता है। जो सेहत के लिहाज से सही नहीं माना जाता है।
बता दें कि नाश्ते में फल के साथ दूध पीना एक बहुत पॉपुलर चीज़ है, लेकिन दूध फटने जैसी हेल्थ से जुड़ी चिंताओं के कारण लोग घबरा जाते हैं और अपनी डाइट के बारे में दोबारा सोचने लगते हैं। लेकिन हेल्थ कोच बताते हैं कि यह कॉम्बिनेशन अनहेल्दी नहीं है। हालांकि, दूध फटने की यह प्रक्रिया असामान्य नहीं है, क्योंकि यह आपके पेट में भी स्वाभाविक रूप से होती है!
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो एसिडिक चीज़ों के साथ मिलने पर दूध फटने की प्रक्रिया होती ही है। दरअसल, दूध में केसिन प्रोटीन होते हैं जो आमतौर पर एक-दूसरे को दूर धकेलते हैं, जिससे दूध लिक्विड रहता है। जब आप इसमें नींबू का रस या सिरका जैसी कोई एसिडिक चीज़ मिलाते हैं। तो इससे pH कम हो जाता है, चार्ज बदल जाते हैं, और केसिन प्रोटीन एक-दूसरे को दूर धकेलना बंद कर देते हैं और एक-दूसरे की ओर खींचने लगते हैं जिससे दूध फट जाता है और वो लिक्विड फॉर्म से बदलकर पनीर जैसा बन जाता है।
अब, सवाल उठता है कि अगर दूध फट जाए, तो क्या इसका सेवन करना हेल्दी होता है। तो हो सकता है कि दूध की पूरी बनावट बदलने से कुछ झिझक हो, लेकिन हेल्थ कोच बताते हैं कि यह प्रक्रिया अनहेल्दी नहीं है। पनीर भी इसी प्रक्रिया से बनता है। फटने की प्रक्रिया पेट में भी होती है। अगर आप सादा ताज़ा दूध भी पीते हैं, तो यह आपके पेट के अंदर फट जाएगा क्योंकि पेट का एसिड खाना को पचाने की प्रक्रिया के तहत दूध को फाड़ देता है। इसलिए विटामिन C से भरपूर फल दूध के साथ खाने से यह खराब नहीं होता या अनहेल्दी नहीं होता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।