इन 5 फलों के सेवन से विटामिन डी की कमी होगी दूर, घंटों धूप में बैठने की नहीं होगी जरूरत

Which fruits increase vitamin D : विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन डी से भरपूर इन फलों को शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 12, 2025 10:04 AM IST

Best Fruits for vitamin D : हेल्दी बने रहने के लिए बॉडी को हर तरह के विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स की जरूरत होती है। यदि बॉडी में किसी भी एक मिनरल की कमी होने लगती है, तो इससे सेहत पर बुरे प्रभाव पड़ने लगते हैं। इन्हीं में से एक है विटामिन डी, जिसकी कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जैसे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, थकान बनी रहने लगती है और मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती है। अगर, सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे आपका शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने ( Which fruit is best for vitamin D? ) जा रहे हैं, जो विटामिन डी की पूर्ति करते हैं।

विटामिन डी की पूर्ति के लिए इन फलों का करें सेवन

संतरा खाने से विटामिन डी की कमी होगी दूर

संतरा वैसे तो विटामिन सी से भरपूर माना जाता है, लेकिन यह विटामिन डी का भी अच्छा सोर्स होता है। हड्डियों के साथ-साथ यह स्किन के लिए भी काफी बेहतरीन होता है। वहीं, विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से यह इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

विटामिन डी की पूर्ति करे सेब

कहा जाता है कि रोजाना एक सेब आपको बीमारियों से दूर करने का काम करता है। विटामिन डी से भरपूर सेब का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। दरअसल, अगर किसी की इम्यूनिटी कमजोर हो, तो उसके लिए भी यह एक बेहतरीन ऑप्शन होता है।

केला खाने से विटामिन डी की होगी पूर्ति

जिन लोगों को विटामिन डी की कमी की समस्या हो रही है, उनके लिए केले का सेवन भी काफी लाभकारी होता है। केला विटामिन डी के साथ-साथ फाइबर से भी भरपूर होता है, जो हड्डियों को तो मजबूत करता ही है, साथ ही पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होता है।

किवी खाने से विटामिन डी की कमी होगी दूर

कीवी भले ही एक महंगा फल होता है, लेकिन यह गुणों से भरपूर होता है। कीवी में विटामिन डी, विटामिन सी और फाइबर सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर आपको विटामिन डी की कमी महसूस हो रही है, तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं।

अनानास विटामिन डी की पूर्ति के लिए है बेस्ट

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अनानास का भी सेवन किया जा सकता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो खाने में वाकई बेहद अच्छा लगता है। यदि आप नियमित रूप से अनानास के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे न केवल विटामिन डी पूर्ति होगी, बल्कि आपके बाल और त्वचा भी खूबसूरत बनेंगे।

किस फल में सबसे ज्यादा विटामिन डी होता है?

फिलहाल ऐसा कोई रिसर्च नहीं हुआ है, जिसमें बताया गया हो कि  किसी भी एक फल में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी की उच्च मात्रा होती है। लेकिन फोर्टिफाइड संतरे का जूस और धूप में पकाए गए मशरूम में इसकी अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा कीवी भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स है।

Highlights

  • शरीर में विटामिन डी  की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
  • विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • कीवी, केला और सेब जैसे फलों में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source