
Also Read
Medically Verified By: Kamini Sinha
Best Diet for Arthritis : अर्थराइटिस आज के समय में काफी सामान्य हो चुकी है। इसकी वजह से कई तरह की परेशानी हो सकती है। अर्थराइटिस के कारण लोगों को सूजन, लालिमा और दर्द की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को ओमेगा-3 फैटी एसिड का अधिक सेवन करना चाहिए। इस तरह के आहार के सेवन से सूजन, दर्द और लालिमा की शिकायत कम हो सकती है। वहीं, कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको अर्थराइटिस में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? इस विषय की जानकारी के लिए हमने डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-
मिठाई : अगर आप अर्थराइटिस से जूझ रहे हैं, तो आपको अपने आहार में मिठाइयों को शामिल करने से बचना चाहिए। अधिक मीठा खाने से अर्थराइटिस ट्रिगर हो सकता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स : अर्थराइटिस के मरीजों को अपने आहार में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन जैसे कई फायदेमंद पोषक तत्व होते हैं। लेकिन इसमें कैसिइन भी होता है, जो सूजन को बढ़ा सकते हैं।
कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार : अगर आप गठिया की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो कोशिश करें कि अपने आहार में ब्रेड, क्रैकर्स, सफेद चावल और आलू जैसे हाई-ग्लाइसेमिक युक्क आहार का सेवन न करें।
तंबाकू और शराब : शराब और तंबाकू का सेवन करने से रूमेटाइड गठिया का खतरा बढ़ जाता है और शराब को गाउट से जोड़ा गया है, जो सूजन संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकता है।
अर्थराइटिस की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को अपने आहार में फैटयुक्त मछली को शामिल करना चाहिए। मुख्य रूप से आप अपने आहार में सैल्मन, मैकेरल और टूना जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी से भरपूर आहार को जोड़ सकते हैं।
पालक, केल, ब्रोकली और कोलार्ड साग विटामिन ई और सी का बेहतर सोर्स होते हैं। इसके सेवन से शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। यह विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स होता है। यह शरीर को कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो कार्टिलेज का एक प्रमुख घटक है।
बादाम, हेज़लनट्स, मूंगफली, पेकान, पिस्ता और अखरोट में जैसे हाई फाइबर युक्त आहार का सेवन करें। इसमें फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैट होते हैं, इन सभी में सूजन-रोधी प्रभाव होते हैं। इससे अर्थराइटिस की परेशानी कम हो सकती हैं।
अर्थराइटिस में आप बेरीज का सेवन कर सकते हैं। यह सूजनरोधी गुणों का भंडर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो सूजन से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी जैसे खाद्य पदार्थों में एंथोसायनिन होता है, जो सूजन को कम करता है।
लहसुन और प्याज जैसी तीखी सब्जियों में सूजन-रोधी केमिकल्स होते हैं, जो अर्थराइटिस के कुछ प्रकार के दर्द से राहत दिलाने में कारगर साबित हुए हैं। इसके साथ ही इसमें कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट करने की क्षमता होती है।
Also Read : हर ज्वाइंट पेन का मतलब अर्थराइटिस ही नहीं है