Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे। खानपान में थोड़ी सी भी गड़बड़ ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। चिंता की बात यह है कि अधिकांश लोग इस खतरे के बारे में जानते ही नहीं हैं। ऐसे में जाने अनजाने में वे हाई ब्लड शुगर लेवल के शिकार हो जाते हैं। इनसे शरीर की ऊर्जा का स्तर भी प्रभावित होता है। साथ ही कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।
अधिकांश लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि कार्बोहाइड्रेट और रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर का गहरा नाता है। जब आप ज्यादा कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन खाते हैं तो यह ब्लड शुगर में परिवर्तित हो जाता है। इसी के साथ फैट, प्रोटीन और फाइबर भी ब्लड शुगर लेवल के लिए जिम्मेदार होते हैं। जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल ज्यादा रहता है उन्हें ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोजन से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद ग्लाइसेमिक लोड आपकी ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ा देता है।
कुछ खाद्य पदार्थ आपके ब्लड शुगर को तुरंत बढ़ा देते हैं। ये खाने के कुछ ही मिनटों में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं।
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग मीठे पेय जैसे शरबत, जूस, ठंडाई, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन ज्यादा करते हैं। लेकिन इन सभी में सुक्रोज और फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर को बढ़ाती है।
कुछ लोग तो गर्मियों का इंतजार आम खाने के लिए ही करते हैं। लेकिन यह मीठा फल ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। वहीं एक मध्यम आकार के आम में लगभग 40 से 45 ग्राम चीनी होती है। ऐसे में यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ता है।
शहद एक स्वादिष्ट प्राकृतिक स्वीटनर है। इसलिए इसे मीठे का अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन ब्लड शुगर बढ़ाने के मामले में ये भी पीछे नहीं है। शहद में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज दोनों ही भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी हाई होता है। ऐसे में इसका सीमित सेवन ही करना चाहिए।
गन्ने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। वहीं इसमें सुक्रोज और फ्रुक्टोज सहित कई प्रकार की प्राकृतिक शर्कराएं होती हैं। यही कारण है कि यह ब्लड शुगर को एकदम से बढ़ा देती है। इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
व्हाइट ब्रेड, सफेद चावल, पास्ता, सोडा, जूस, कैंडी, कुकीज और पेस्ट्री आदि में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इनमें पोषक तत्वों और फाइबर की कमी होती है। यही कारण है कि यह ब्लड शुगर को बढ़ा देते हैं। इनकी जगह ताजे फल, सब्जियां, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करें।
बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, पिज्जा, पास्त जैसे फास्ट फूड आपको भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन ये सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं। इनमें कार्ब्स बहुत ज्यादा होते हैं। यही कारण है कि इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।