Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए? डायटीशियन से जानिए Eye Health के लिए सही डाइट

Which Diet for Best Eyesight : आजकल की जिंदगी में आंखों के जल्दी कमजोर होने की शिकायत बढ़ती जा रही है, इसका कारण है स्क्रीनटाइम। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी आंखों को हेल्दी कैसे रख सकते हैं।

आंखों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए? डायटीशियन से जानिए Eye Health के लिए सही डाइट
Which diet is good for eye health  
VerifiedMedically Reviewed By: Kamini Sinha

Written by Kishori Mishra |Published : March 1, 2026 7:48 AM IST

Which diet is good for eye health : आंखें हमारी जिंदगी का अहम अंग होती हैं। ये जब से हम जागते हैं, तब से लेकर सोने तक बिना रुके काम करती रहती हैं। ऐसे में आंखो में दर्द का होना काफी आम बात है। दरअसल, आज के समय में हर किसी के पास फोन है, वहीं ज्यादातर काम लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए ही किए जाते हैं। ऐसे में ज्यादा स्क्रीन टाइम आपकी आंखों की रोशनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। खैर, आप अपने काम को तो नहीं छोड़ सकते हैं, लेकिन कुछ तरीकों को अपनाकर अपनी आंखों को सेफ जरूर रख सकते हैं। इस लेख में डायटीशियन कामिनी कुमारी बता रही हैं कि आंखों को सुरक्षित रखने के लिए किस तरह के डाइट का सेवन करना चाहिए?

आंखों को किस तरह सुरक्षित रख सकते हैं?

आंखों की बेहतर रोशनी से लेकर आंखों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए न सिर्फ डाइट बल्कि कुछ अन्य बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-

खाने की चीजों पर दें ध्यान

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं - आंखों की सेहत को अच्छी बनाए रखने के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हेल्दी नहीं खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए हरी पत्तेजार सब्जियां और रंग-बिरंगी फल और सब्जियों का सेवन करें, जैसे- पालक और केल, लौकी, गाजर, मटर, बीटरूट इत्यादि।

Also Read

More News

हेल्दी फैट भी जरूरी है-   आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फैट युक्त आहार जैसे- ड्राई फ्रूट्स, बीजों, फैटी फिश का सेवन करें।

कुछ विटामिन्स भी हैं जरूरी - इसके अलावा अगर आपको आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह पर कुछ सप्लीमेंट्स जैसे- विटामिन A, C, E, जिंक, ल्यूटिन, जेक्सैंथिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी सेवन कर सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

आपने अक्सर सुना होगा कि हर कोई यह सलाह देता है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। दरअसल, पर्याप्त मात्रा में पानीपीने से बॉडी हाईड्रेटेड रहती है, जिससे आंसुओं की एक स्वस्थ परत बनी रहती है, जिससे आपकी आंखें पूरे दिन आरामदायक और अच्छी तरह से चिकनी रहती हैं। उनमें ड्राईनेस नहीं होती है।

20-20-20 नियम का पालन करें

डिजिटल आई स्ट्रेन आजकल आंखों की सबसे आम शिकायतों में से एक है। जानकार कहते हैं कि हर 20 मिनट में, 20 फीट दूर किसी चीज़ को 20 सेकंड के लिए देखें। यह आसान आदत आंखों की मांसपेशियों को आराम देती है और थकान, सिरदर्द और धुंधली नज़र को कम करती है।

ज़्यादा से ज्यादा बार पलकें झपकाएं

दरअसल, स्क्रीन पर काम करते समय, हम सामान्य से लगभग 50% कम पलकें झपकाते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि सूखेपन और जलन से बचने के लिए पूरी तरह और बार-बार पलकें झपकाने की कोशिश करें, इससे स्क्रीन से होने वाली हानि कम होती है।

अपनी आंखों को UV किरणों से बचाएं

आंखों को सूर्य की खतरनाक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने की कोशिश करें। दरअसल, इन किरणों के संपर्क में आने से आंखों की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है और मोतियाबिंद व रेटिना को नुकसानका खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जब भी आप बाहर निकलें, तो ऐसे धूप के चश्मे पहनें जो 100% UVA और UVB किरणों को रोकते हों, यहां तक कि बादल वाले दिनों में भी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • आंखों को सुरक्षित रखने के लिए सही डाइट का चुनाव करें।
  • अपनी आंखों को सूर्य की किरणों से सुरक्षित रखें।
  • समय-समय पर अपनी पलकों को झपकते रहें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।