Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What Food Should Not be Taken During Periods : मासिक धर्म महिलाओं के शरीर में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है, जिसके दौरान पेट में ऐंठन, कमर के निचले हिस्से में दर्द, मूड स्विंग्स और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन सभी लक्षणों को बढ़ाने व घटाने में डाइट का बहुत योगदान रहता है। दरअसल, जैसा आप खाते हैं उसी के अनुसार आपका शरीर रिएक्ट करता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान अवॉयड करना चाहिए।
डॉक्टर्स के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान जो कुछ खाया जाता है वह मासिक धर्म को प्रभावित कर सकता है। दऱअसल, जो खाना हेल्दी लगता है, वह कभी-कभी मासिक धर्म को मुश्किल बना सकता है। इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि सही मासिक धर्म चक्र के लिए किन चीजों से बचना चाहिए। तनाव-मुक्त मासिक धर्म चक्र इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने खाने में क्या खाते हैं। दऱअसल, कई चीजें ऐसी होती हैं जो आपकी लगती हैं कि वह हेल्दी हैं और पीरियड्स की समस्याओं को कम करेंगी, लेकिन वे और ज्यादा नुकसानदायक हो सकती हैं।
जब एनर्जी लॉ लगती है तो चाय या कॉफी हर किसी की पहली पसंद होती है। इसी तरह, जब मूड पहले से ही बहुत खराब रहता है, तो लोग मूड फ्रेश करने के लिए चाय पीते हैं। लेकिन डॉक्टर के अनुसार, कैफीनयुक्त ड्रिंक पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स को बढ़ा सकती है। ग्रीन टी भी पीरियड्स के दौरान नहीं पीनी चाहिए। दऱअसल, कैफीन रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है, जिससे ऐंठन बढ़ सकती है और मासिक धर्म के दौरान दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, चाय या कॉफी नींद को भी बाधित करती है।
नमकीन जैसी प्रोसेस्ड चीजें भी पीरियड्स की परेशानियों को बढ़ा सकती है। दरअसल, प्रोसेस्ड फूड्स में हाई फैट, अत्यधिक नमक और प्रिजर्वेटिव होते हैं। ये शरीर में पानी जमा होने और पेट फूलने को बढ़ाते हैं, जिससे मासिक धर्म की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। ऐसे में पैकेज्ड स्नैक्स, चिप्स, रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स, इंस्टेंट नूडल्स, रेडी-टू-ईट मील, सॉसेज और फ्रोजन प्रोसेस्ड मीट से परहेज किया जाना चाहिए।
मासिक धर्म के दौरान, आपको मीट खाने से भी परेहज करना चाहिए, क्योंकि यह ऐंठन को और भी बदतरबना सकता है। दरअसल, मीट में प्रोस्टाग्लैंडीन होते हैं जो गर्भाशय के संकुचन को बढ़ा सकते हैं और मासिक धर्म के दौरान ऐंठन को और तेज कर सकते हैं, स्पेशली रेड मीट।
आर्टिफिशियल मिठास का इस्तेमाल चीनी के ऑप्शन के रूप में किया जााता है। हालांकि, यह हेल्दी नहीं होता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं और मासिक धर्म के दौरान मूड स्विंग्स बढ़ सकते हैं। इसलिए इस तरह की चीजों से बचना चाहिए।