... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 9, 2018 7:36 PM IST
डायबिटीज मरीजों के लिए 6 बेहतरीन फाइबर युक्त डायट। © Shutterstock
आज के दौर में सबसे बड़ी परेशानी है कि इंसान काम की भागदौड में अपने हेल्थ का ध्यान नही दे पाता है। डायट और वर्कआउट पर ध्यान न देने की वजह से लोग डायबिटीजी के शिकार हो जाते हैं। अगर सही डायट पर ध्यान दिया जाय तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। डायबिटीज के शिकार लोग अगर अपनी डायट में उचित ध्यान दें तो वो भी एक बेहतर लाइफ जी सकते हैं।
ब्लड शुगर की समस्या को काफी हद तक फाइबर युक्त डायट से कंट्रोल किया जा सकता है। एक शोध की माने तो फाइबर युक्त डायट आसानी से पच जाती है और शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में सहायक होती है।
यह भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज को कब करना चाहिए एक्सरसाइज ?
आइए जानते हैं डायबिटीज मरीजों के लिए 6 बेहतरीन फाइबर युक्त डायट के बारे में।
ओट्स
भरपूर पोषण के लिए शहरी जीवन में ओट्स से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। ओट्स में ग्लाइसेमिक कम मात्रा में पायी जाती है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह आसानी से पच भी जाता है। एक शोध के अनुसार ओट्स टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
अलसी
रोजाना अलसी का सेवन करने वाले लोगों को हार्ट की बीमारिया नहीं होता हैं। अलसी का सेवन करने वाले लोगों का नर्व सिस्टम बहुत अच्छा रहता है। ब्लड शुगर और इंसुलिन का सही तरीके से संचालन करने में मददगा होती है अलसी।
यह भी पढ़ेंःडायबिटीज के मरीज को इन 4 ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए।
मेथी
मेथी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेथी के बीज हों या पत्तियां दोनों ही ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मददगार होती हैं। मेथी शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करती है। रात को सोने से पहले मेथी के बीज या सुबह मेथी का पानी लेना बहुत फायदेमंद है।
दालें
फाइबर के साथ प्रोटीन का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। दालों में कार्बोहाइड्रेट कम होता जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होता है।
यह भी पढ़ेंः पांच झूठ जो डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से बोलते हैं।
फल
कुछ फल ऐसे होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अमरूद, टमाटर, कद्दू के बीज, तरबूज, चेरी और पपीता का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
दूध
एक गिलास रोजाना दूध का सेवन करने वाले हमेशा स्वस्थ्य रहते हैं। दूध का सेवन करने से डायट में जो पोषक तत्व नहीं होते हैं वो भी मिल जाते हैं। दूध में भरपूर प्रोटीन होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी होता है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को रोजाना नाश्ते में दूध का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः डायबिटीज को नियंत्रित करने के 5 आसान उपाय।