रोजाना नहीं खाने चाहिए ये 4 ड्राई फ्रूट्स, जानिए कौन से ड्राई फ्रूट्स प्रतिदिन खाना है फायदेमंद

ड्राई फ्रूट सेहत के लिए लाभदायक होते हैं लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे भी होते हैं जिनका सेवन आपको रोजाना नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 21, 2023 5:17 PM IST

ड्राई फ्रूट वह फ्रूट होते हैं जिनका पानी निकाल दिया जाता है और उन्हें स्टोर करने के लिए डिहाइड्रेट कर दिया जाता है। फिग, किशमिश, खजूर आदि ड्राई फ्रूट के कुछ उदाहरण हैं। कुछ नट्स को भी ड्राई फ्रूट की श्रेणी में रखा जाता है जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट आदि। कुछ ड्राई फ्रूट का रोजाना सेवन करना लाभदायक होता है क्योंकि इसका सेवन करने से आपके शरीर को बहुत लाभ मिल सकते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। वहीं कुछ ड्राई फ्रूट्स का रोजाना सेवन करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि इससे आपको ज्यादा पोषण मिल सकता है जो आपका शरीर पचा नहीं सकता है।

इन ड्राई फ्रूट्स का रोजाना सेवन करना है लाभदायक

बादाम

बादाम में काफी सारे पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह हेल्दी फैट का भी अच्छा स्रोत होते हैं। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है। इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी शरीर में कम होती है।

अखरोट

अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत होते हैं। यह शरीर की इंफ्लेमेशन कम करने में सहायक होते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से कई बीमारियों का रिस्क कम हो सकता हैं जिनमें दिल से जुड़ी बीमारी, कैंसर और अल्जाइमर आदि शामिल हैं।

पिस्ता

पिस्ता प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का एक अच्छा स्रोत है। इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। इससे दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

खजूर

खजूर काफी सारे पौष्टिक तत्वों जैसे फाइबर, पोटेशियम, एंटी ऑक्सीडेंट्स का स्रोत होते हैं। इन्हें सेवन करने से आपकी रोजाना की पोषण की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। यह पाचन में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम होता है और आपका काफी सारी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

इन ड्राई फ्रूट्स को रोजाना खाने से बचें

काजू

काजू में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इनको रोज खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए इन्हें खाने के बाद फिजिकल वर्क आउट करना बहुत आवश्यक होता है। इन्हें रोजाना खाने से आपके दिल की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है।

ब्राजील नट्स

ब्राजील नट्स में सेलेनियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। सेलेनियम का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक होता है लेकिन रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में सेलेनियम की मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है जिसकी वजह से सेलेनियम टॉक्सिसिटी हो सकती है।

हेजलनट

हेजल नट में भी कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही आपको दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

पाइन नट्स

पाइन नट में भी कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही आपको दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source