Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Obesity Day 2024: कौन सी डाइट सबसे जल्दी वजन घटाती है? नाम सुनकर कहेंगे-क्या ये बात सही है?

World Obesity Day: वजन घटाने में कम फैट वाला हाई प्रोटीन फूड आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।

World Obesity Day 2024: कौन सी डाइट सबसे जल्दी वजन घटाती है? नाम सुनकर कहेंगे-क्या ये बात सही है?

Written by Atul Modi |Updated : March 4, 2024 1:43 PM IST

फिट और स्लिम रहना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन यह भी कड़वी सच्चाई है कि बढ़ते वजन को कम करना कोई आसान काम नहीं है। लाख कोशिशों के बावजूद भी कई बार वजन एक कांटे पर आकर रुक जाता है और टस से मस नहीं होता। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो प्रोटीन आपके बहुत काम आ सकता है। जी हां, 'प्रोटीन' न सिर्फ आपके शरीर को मजबूती देता है, बल्कि यह वजन को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है।

...इसलिए वजन कम करता है हाई प्रोटीन फूड

वजन घटाने में कम फैट वाला हाई प्रोटीन फूड आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। जानिए कैसे होता है यह संभव:

1. वजन कम करने वाला हार्मोन रहता है कंट्रोल

हाई प्रोटीन फूड से आपका पेट जल्दी भरता है, जिससे यह भूख कम करने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ा देता है। ये हार्मोन अपने आप आपकी भूख को कम कर देता है और आप भोजन कम खा पाते हैं।

Also Read

More News

2. मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट

वजन कम करने में मेटाबॉलिज्म महत्वपूर्ण रोल निभाता है। हाई प्रोटीन फूड खाने से आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है। जब आप भोजन खाते हैं तो उसे पचाने में के लिए आपका पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म दोनों काम में जुट जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 20 से 30 प्रतिशत कैलोरी इस प्रोटीन को पचाने में लग जाती है। कैलोरी बर्न के कारण आपका वजन कम होता है।

3. नींद में करता है कैलोरी बर्न

हाई प्रोटीन फूड की तासीर आमतौर पर गर्म होती है, साथ ही इसमें ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैलोरी बर्न करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मददगार होते हैं। जब आप हाई प्रोटीन फूड खाते हैं तो नींद के दौरान भी यह आपकी कैलोरी बर्न करता है। विशेषज्ञों के अनुसार हाई प्रोटीन फूड खाकर आप दिनभर में 80 से 100 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।

4. कम हो जाएगी भूख

हाई प्रोटीन खाने से आपका पेट जल्दी से भर जाता है और काफी देर तक आपको भूख नहीं लगती। ऐसे में आपकी भूख कम हो जाती है। जब आप खाना कम खाते हैं तो कैलोरी भी कम ले पाते हैं और वजन कम होने लगता है।

5. लेट नाइट क्रेविंग होगी खत्म

कुछ लोगों को देर रात को भूख लगने लगती है। ऐसे में वे स्नैक्स खाकर अपनी भूख शांत करते हैं और फिर तुरंत सोने चले जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपका वजन तेजी से बढ़ता है। जब आप हाई प्रोटीन फूड खाकर सोते हैं तो यह समस्या नहीं होती, क्योंकि आपका पेट भरा हुआ महसूस करता है।

6. रोकता है फैट जमने से

हाई प्रोटीन फूड आपकी कैलोरी का बैलेंस सुधारने के साथ ही फैट को शरीर में जमने से रोकता है। ऐसे में शरीर में चर्बी नहीं जमती है। प्रोटीन कैलोरी बर्न करने के साथ ही उन्हें शरीर से बाहर निकालने का काम भी करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन फूड्स में है हाई प्रोटीन

अपने आहार में हाई प्रोटीन फूड को शामिल करना बहुत ही आसान है। अंडा, दूध, नट्स, सीड्स, कॉटेज पनीर, चिकन, मसूर की दाल, बादाम, पालक, दही, साबुत अनाज, दालों आदि में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। आप इन्हें अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

About the Author

... Read More