कौन सी दाल खाने से गैस नहीं बनती है? जानें पेट के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी है

Which Dal Does Not Cause Gas: अगर आप अक्सर गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप कुछ दालों का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं गैस होने पर कौन सी दाल खानी चाहिए?

कौन सी दाल खाने से गैस नहीं बनती है? जानें पेट के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी है

Written by priya mishra |Updated : August 21, 2024 5:31 PM IST

Which Dal Does Not Cause Gas: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों को अक्सर गैस और ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों को गैस बनती है, उन्हें अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि पेट में गैस या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं होने पर दाल का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर दालें गैस बनाती हैं। खासतौर पर, उड़द की दाल और चने की दाल पेट में ज्यादा गैस बनाती हैं। लेकिन कुछ दालें ऐसे भी हैं, जिन्हें खाने से पेट में गैस नहीं बनती है। अगर इन दालों का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं कौन सी दाल खाने से गैस नहीं बनती है -

मूंग की दाल

जिन लोगों को गैस की परेशानी हो, वो मूंग की दाल का सेवन कर सकते हैं। यह दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और पचाने में आसान होती है। इसमें आयरन, प्रोटीन, फाइबर, जिंक और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम मिल सकता है।

अरहर की दाल

अरहर की दाल खाने से कब्ज और गैस की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी12 और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप अरहर की दाल में देसी घी और हींग का छौंक लगाकर खाएंगे, तो इससे पेट में गैस नहीं बनेगी।

Also Read

More News

मसूर की दाल

गैस की समस्या से पीड़ित लोग मूंग और मसूर की दाल को मिक्स करके खा सकते हैं। दरअसल, मूंग की तासीर ठंडी होती है और मसूर की दाल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में, अगर आप इन दोनों को एक साथ मिलकर खाएंगे, तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। हालांकि, आपको दिन में एक से अधिक बार इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

TRENDING NOW

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।