
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 8, 2023 7:20 PM IST
बवासीर पाइल्स एक दर्दनाक बीमारी है, जो अक्सर हमारे खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी है। बवासीर होने से पहले व्यक्ति कब्ज से जूझ रहा होता है और बाद में वही पाइल्स का कारण बनता है। इसलिए बवासीर में हमेशा फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है ताकि बॉवेल मूवमेंट ठीक रहे। कुल मिलाकर जब आप अच्छा भोजन करेंगे तो पाचन भी अच्छा रहेगा। इससे बवासीर की समस्या कम होगी। कुछ लोगों को दाल खाना बहुत पसंद होता है ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बवासीर में दाल खाना चाहिए या नहीं आइए (Bawasir Me Kaun Si Dal Khani Chahiye) जानते हैं।
दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन जिन लोगों को बवासीर की समस्याएं हैं उन्हें दाल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जिसे पचाने में हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को मुश्किल होता है। खासकर, अरहर की दाल और मसूर की दाल बवासीर में नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें सर्वाधिक प्रोटीन पाया जाता है। यह आपके पेट में कब्ज बनाते हैं जो बवासीर के मरीज के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। इससे उनके मस्सों में सूजन, ब्लीडिंग आदि समस्याएं हो सकती हैं।
पाइल्स या बवासीर में दाल के अलावा भी और कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सभी आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं और कब्ज का कारण बनते हैं, जो कि बवासीर के मरीजों के लिए बहुत ही हानिकारक है। बवासीर में क्या-क्या नहीं खाना (Piles Food To Avoid) चाहिए,आइए संक्षेप में जानते हैं।
अगर आपको बवासीर है और उसे नियंत्रित करना चाहते हैं या ठीक करना चाहते हैं तो अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करें। हमेशा घर का बना हेल्दी खाना खाएं (Piles Me Kya Khaye)। भोजन में अधिक से अधिक फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें। रोजाना एक्सरसाइज करें। तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान की मदद लें।