
Also Read
Best Oil for Heart Health: हृदय हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसलिए हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। खाने का तेल यानी कूकिंग ऑयल, हार्ट हेल्थ के लिए अहम भूमिका निभाता है। आप किस तेल में खाना पका रहे हैं, इसका हार्ट हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। कई लोग पाम ऑयल में खाना पकाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको हेल्दी फैट्स वाले तेल में खाना पकाना चाहिए। आइए, जानते हैं हार्ट हेल्थ को हेल्दी बनाए रखने के लिए किस तेल में खाना पकाएं?
ऑलिव ऑयल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। ऑलिव ऑयल खाने से हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है। अगर आप रोजाना ऑलिव ऑयल का सेवन करेंगे, तो इससे कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है।
एवोकाडो ऑयल हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप नियमित रूप से एवोकाडो ऑयल का सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों से बचाव संभव है। एवोकाडो ऑयल खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। एवोकाडो ऑयल गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में एवोकाडो ऑयल जरूर शामिल करना चाहिए।
नट ऑयल सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। नट ऑयल में खाना बनाने से हृदय रोगों से बचाव होता है। अगर आप नट ऑयल का सेवन करेंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। नट ऑयल एक पॉलीअनसैचुरेटेड फैट है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। नट ऑयल बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
अलसी के बीजों का तेल हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। फ्लैक्ससीड ऑयल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट है, जो हमारे हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। अलसी के बीजों का तेल कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।