Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Red Apple vs Green Apple: लाल और हरे सेब में कौन है ज्‍यादा फायदेमंद, जानिए इनके फायदे और न्‍यूट्रीशनल वैल्‍यू

सेब खाना सेहत के फायदेमंद होता है, लेकिन सवाल यह है कि कौन सा सेब सबसे अच्छा है- लाल या हरा? जानिए कौन सा सेब आपके लिए ज्‍यादा फायदेमंद है।

Red Apple vs Green Apple: लाल और हरे सेब में कौन है ज्‍यादा फायदेमंद, जानिए इनके फायदे और न्‍यूट्रीशनल वैल्‍यू
Red Apple vs Green Apple: लाल और हरे सेब में कौन है ज्‍यादा फायदेमंद, जानिए इनके फायदे और न्‍यूट्रीशनल वैल्‍यू

Written by Atul Modi |Published : November 27, 2020 8:52 PM IST

कौन सा सेब ज्‍यादा फायदेमंद है? यह एक विचित्र सवाल है। लेकिन इसके बारे में हमें पता होना चाहिए। दरअसल, सेब की त्वचा का रंग ही एकमात्र ऐसी चीज नहीं है, जो इन दोनों को एक-दूसरे से अलग बनाती है। दोनों अलग-अलग स्वाद देते हैं, दोनों विभिन्न पोषक तत्वों से भरे होते हैं और इनके न्‍यूट्रीशनल वैल्‍यू भी भिन्‍न होते हैं। इसलिए यह उत्सुक होना स्वाभाविक है कि कौन सा बेहतर है। इस लेख में, हमने दो प्रकार के सेब की तुलना की है और यह पता लगाने की कोशिश की है कि कौन सा बेहतर है?

लाल और हरे सेब का स्वाद

हरे सेब स्वाद में खट्टे होते हैं और इनमें मोटी त्वचा होती है, जो उन्हें रूखा बनाती है। दूसरी ओर लाल सेब, मीठे, रसीले और पतली त्वचा वाले होते हैं। यह उनकी मिठास के कारण है, जो लोग हरे रंग के बजाए लाल सेब खाना पसंद करते हैं।

सेब के न्‍यूट्रीशनल वैल्‍यू

दोनों प्रकार के सेब स्वस्थ विटामिन और खनिजों से भरे होते हैं। वे एंटीऑक्सिडेंट, पेक्टिन, क्वेरसेटिन और फ्लेवोनोइड से युक्‍त होते हैं। वे कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं, पुरानी हृदय और लिवर के रोगों के जोखिम को कम करते हैं। सेब फाइबर से युक्‍त और कैलोरी में कम होते हैं, जो उन्हें वजन घटाने के अनुकूल फल बनाते हैं।

Also Read

More News

लाल और हरे सेब के न्‍यूट्रीशनल वैल्‍यू में अंतर

दोनों प्रकार के सेब के बीच पोषण सामग्री में काफी कम अंतर हैं। हरे सेब अपने अन्‍य सेबों की तुलना में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के का बेहतर स्रोत है। इसके अलावा, इसमें लाल सेब की तुलना में अधिक आयरन, पोटेशियम और प्रोटीन होता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, हरे सेब वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए बेहतर हो सकते हैं। यदि आप अपने चीनी के सेवन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हरे सेब पर स्विच करना बेहतर है। दूसरी ओर लाल सेब में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और अधिक स्वादिष्ट होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लाल सेब या हरा सेब?

लाल और हरे सेब के बीच वास्तव में कुछ पोषण संबंधी अंतर हैं, लेकिन स्वास्थ्य अंतर नगण्य है। यदि हम उनके पोषण मूल्य पर गौर करें तो हरे सेब लाल सेब की तुलना में स्वस्थ होते हैं। लेकिन अगर आप एंटीऑक्सिडेंट्स का सेवन बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आहार में लाल सेब को शामिल करें। कुल मिलाकर दोनों ही सेब फायदेमंद होते हैं, आप अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकते हैं।

About the Author

... Read More