
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : November 27, 2025 10:40 AM IST
Heart Ko Healthy Rakhne Ke Liye Kya Na Khaye: एक रात का मेन्यू कभी-कभी दिल के लिए सुबह की सुर्खियां बन सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ लोग रात को सोने से पहले ऐसी चीजें खा लेते हैं जो दिल पर दबाव बढ़ा सकती हैं, जो सीधे दिल का दौरा लाने का तो नहीं पर दिल की हेल्थ खराब होने का कारण जरूर बन सकते हैं। अब सवाल आता है कि हमें रात को सोने से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
यही सवाल जानने के लिए हमने नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अंशु काबरा से बातचीत की। उन्होंने 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताया जो आपकी हार्ट हेल्थ को खराब कर सकते हैं। डॉक्टर ने कुछ फूड्स का उदाहरण देते हुए बताया कि 'देर रात भारी, नमकीन, फैटी या शुगर-लोडेड भोजन शरीर की रातभर की मरम्मत प्रणाली को बिगाड़ देता है।' शरीर को और किन चीजों से नुकसान होता है, आइए जानते हैं।
चिकन फ्राई, कटलेट, समोसा, पिज्जा और रात का भारी बटर-लोडेड खाना शरीर को सोते समय पाचन की कठिन लड़ाई में धकेल देता है। उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट रात में ट्राइग्लिसराइड स्तर बढ़ाता है, जो दिल की रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। लगातार ऐसा करना दिल के दौरे के जोखिमको दीर्घकाल में बढ़ाता है।
नमकीन स्नैक्स जैसे चिप्स, पापड़, नूडल्स, इंस्टेंट सूप या प्रोसेस्ड फूड्स रात में खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। सोडियम रात में शरीर में पानी रोकता है, जिससे दिल को पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हाई BP आधी रात में ‘साइलेंट स्ट्रेन’ बन सकता है, जो लंबे समय में दिल को कमजोर करता है।
रात में मीठी खीर, आइसक्रीम, चॉकलेट्स या मिठाई खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। सोते समय बढ़े हुए ग्लूकोज और इंसुलिन स्पाइक्स रक्त वाहिकाओं में सूजन बढ़ाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि रात में हाई-शुगर फूड्स इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी बढ़ाते हैं, जो हृदय रोगों का बड़ा खतरा है।
रात में मटन, बीफ या अत्यधिक प्रोटीन-लोडेड भोजनखाना हार्टबर्न, गैस्ट्रिक रिफ्लक्स और पाचन में भारीपन पैदा करता है। इससे नींद की गुणवत्ता गिरती है, जिसमें दिल का रेस्टोरेशन प्रोसेस बाधित होता है। कुछ अध्ययनों में रेड मीट का देर रात सेवन LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) बढ़ाने से जुड़ा है।
रात में कॉफी, कोल्ड कॉफी, चॉकलेट ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक्स शरीर की प्राकृतिक सर्केडियन रिदम को बाधित करते हैं। इससे हृदय गति बढ़ती है और नींद उथली हो जाती है। खराब नींद और दिल की समस्याओंके बीच मजबूत संबंध पाया गया है—लंबे समय तक यह दिल की धड़कन अनियमित (Arrhythmia) होने का जोखिम बढ़ाता है।
देर रात भोजन कम, हल्का और सादा होना चाहिए। सोने से 2–3 घंटे पहले खाना पाचन को आसान बनाता है और दिल पर बोझ कम करता है। रात का भोजन अगर सब्जी, सलाद, हल्का प्रोटीन और कम सोडियम के साथ रखा जाए तो दिल आराम से सो सकता है—और आपके लिए भी अगली सुबह स्वस्थ शुरुआत तैयार करता है। दिल का स्वास्थ्य अक्सर रात की इस छोटी आदत पर निर्भर करता है, जिसे हम सबसे ज्यादा नजरअंदाज करते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।