
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 11, 2019 4:56 PM IST
खाद्य पदार्थ, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं । © Shutterstock.
क्या आप जरूरत से ज्यादा दुबले-पतले हैं? जिससे भी मिलते हैं, वह आपको वजन बढ़ाने की नसीहत देता है, तो परेशान न हों। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनके नियमित सेवन से आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं जो वजन बढ़ाने के साथ-साथ फिट और स्वस्थ रहने के लिए युक्तियों की खोज कर रहे हैं। वजन बढ़ाने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करने की आवश्यकता होती है, जिनमें प्रोटीन और विटामिन, खनिजों की उचित मात्रा होती है। यह सब रोजाना पालन करने वाली आहार योजना पर निर्भर करता है। यह भी जरूरी है कि आपको यह पता हो कि कौन से खाद्य पदार्थ अच्छे तरीके से वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
बच्चे का वजन कहीं कम तो नहीं, इस आसान नुस्खे से बढ़ाएं वजन
खाद्य पदार्थ, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं
ड्राई फ्रूट्स
यदि आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे, तो यह जल्द ही असर दिखाएगा। इसे पीसकर दूध में मिलाकर लें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है और वजन भी बढ़ाता है।
अंडा
इसमें प्रोटीन की उच्चतम मात्रा होती है। यदि आप अंडे का सेवन हर दिन करते हैं, तो आपका वजन जरूर बढ़ेगा। विशेष रूप से उबले हुए अंडे खाएं, तो शरीर को और भी ज्यादा लाभ होंगे।
यदि आप अपने शरीर पर जल्द से जल्द प्रभाव चाहते हैं, तो केले को रोजाना दूध के साथ खाएं। © Shutterstock.
केला
यदि आप अपने शरीर पर जल्द से जल्द प्रभाव चाहते हैं, तो केले को रोजाना दूध के साथ खाएं।
किशमिश
किशमिश का सेवन रोजाना करें। खासकर, इसे रात में भिगोकर सुबह खाएं। यह मीठा है और इसमें काफी कैलोरी भी होती है।
आलू
आलू खाने से भी वजन बढ़ता है। हां, एक सावधानी बरतें। बहुत सारे तले हुए आलू न खाएं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं है।