Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस डायट प्लान के साथ भी खा सकते हैं मिठाई!

किसने कहा कि वेट लॉस करते वक्त नहीं खा सकते डेजर्ट!

वेट लॉस डायट प्लान के साथ भी खा सकते हैं मिठाई!

Written by Editorial Team |Published : June 27, 2017 5:48 PM IST

जब आप वेट लॉस प्लान में हो तब मीठा खाने का मन करने लगता है। वजन घटाने के लिए फल और सब्जी से अपने वेट लॉस डायट की शुरूआत तो करते हैं आप। लेकिन वज़न घटाने के समय मीठा खाने का बहुत मन करने लगता है पर मुश्किल की बात ये है कि कितना मीठा खाना इस वक्त सही होता है। क्योंकि जितना मीठा खाने से जी चुराते है उसको वेट को कंट्रोल करने का काम मुश्किल होता जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रक्षा प्रसाद का कहना है कि कभी कभार चीट मील भी चलता है। चलिये उन्होने इस मुश्किल को आसान कर दिया है।

हफ़्ते में कितनी बार आप खा सकते है मीठा?

कूकीज़, आईसक्रीम और डगनट को देखकर ललचाने से अच्छा है कि आप हफ़्ते में दो बार इसको कम मात्रा में खायें। लेकिन हर दिन इसको खाने की आदत न डाले चाहे जितना भी आप कम खाते हो। जैसे ही आप इसको खाने लगेंगे आपका उतना ही कैलोरी का खपत कम होने लगेगा। असल में जब आप मीठा खाते हैं तब खाना बड़ी बात नहीं उससे मिली शांति सबसे ज्यादा होती है। आप धीरे-धीरे इन अनहेल्दी डेजर्ट को हेल्दी फूड्स के आप्शन में बदल सकते हैं।

Also Read

More News

खाने के बाद मीठा खाने की आदत कैसे बदलेंगे?

अगर आप खाने के बाद मीठा खाने से बचना चाहते हैं तो कोई भी मीठा फल खायें। इससे भी अच्छा ऑप्शन है आपके पास कि आप अपनी इच्छा को हर्बल चाय पीकर कम कर सकते हैं। या रात को डिनर करने के बाद मन ललचा रहा है तो तुरन्त ब्रश कर लें। और फिर हफ्ते में एक निर्धारित दिन में अपना फेवरेट केक या आईसक्रीम खाकर दिल की मुराद पूरी करें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More