डिनर या लंच से पहले मिठाई खाना चाहिए या बाद में खाएं, जानिए भोजन के दौरान मिठाई खाने का सही तरीका

हमारे भारत में खाना खाने के बाद मीठा खाना तो मानों कोई परम्परा हो। हालांकि खाने के बाद मीठा खाने की आदत काफी पुरानी हो चुकी है। जो हेल्थ के लिए खराब हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 4, 2023 9:02 PM IST

भोजन के दौरान मीठा कब खाना है, इसकी सही जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं होती। अगर खाना खाते वक्त मीठा खाया जाए तो उससे शरीर में ताकत भी बढ़ती है और विषाक्त भी बढ़ सकता है। आयुर्वेद के नजरिये से देखा जाए तो मीठा खाने की गलती सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। खाना खाने के बाद मीठा खाने की क्रेविंग तो कई लोगों को होती है। काफी लोग तो मीठे को इतनी ज्यादा अहमियत देते हैं कि, खाने की थाली में मीठा रखकर ही उसे कम्प्लीट मानते हैं। खाने के बाद मीठा खाने से खाना डाइजेस्ट होने में मदद मिलती है, ऐसा सोचकर लोग मीठा खाने से परहेज नहीं कर पाते। एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं होता। यहां तक कि आयुर्वेद में भी इस आदत को खराब बताया गया है। आयुर्वेद में खाना खाने के बाद नहीं बल्कि खाना खाने से पहले मीठी चीजों को खाना सही बताया है।

मीठा कब खाना चाहिए खाना खाने से पहले या बाद में - When to Eat Sweet Before or After Meal in Hindi

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो खाना खाने के बाद मीठा खाते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को बदल देने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इसके पीछे कई वजहें बताई हैं।

डाइजेशन में लगता है समय

खाने के बाद मीठा खाने से डाइजेशन बिगड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मीठा खाना खाने से पहले ही खाएं। ताकि पेट से जुड़ी समस्या ना झेलनी पड़े।

डाइजेशन धीमा हो सकता है

मीठी चीजों को खाना खाने से पहले खाना चाहिए क्योंकि बाद में इससे डाइजेशन धीमा हो सकता है। जिससे कब्ज की समस्या होने का डर बना रह सकता है।

एक्टिव होंगे टेस्ट बड्स

अगर खाना खाने से पहले मीठा खाया बजाए तो टेस्ट बड्स एक्टिव हो जाते हैं। इससे खाने का स्वाद और भी बेहतर लगने लगता है। बाद में मीठा खाने से पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

कहीं गलती पड़ ना जाए भारी

मीठा खाना हेल्दी ऑप्शन बिलकुल भी नहीं है। लेकिन गुड़ या फिर खजूर खाना एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा चीनी खाना न सिर्फ एक बड़ी गलती हो सकती है, बल्कि हेल्थ के भी खतरनाक हो सकती है। इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और सूजन की समस्या हो सकती है।

खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदात को बदलने का समय आ चुका है। खाना खाने से पहले हेल्दी मीठा खाने का ऑप्शन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source