
Also Read
Right time to eat sugarcane: सर्दियों की शुरुआत के साथ बाजारों में गन्ना आने लगता है। गन्ने में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि इसमें आयरन, मैगनेशियम, विटामिन बी1 और राइबोफ्लेविन होता है। साथ ही इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही गन्ना डायूरेटिक की तरह भी काम करता है, जो कि ब्लैडर को खाली करने और खुल कर पेशाब करने में मदद करता है। इसलिए ये पेशाब में जलन और पेशाब की खुजली की समस्या में फायदेमंद है। लेकिन, सर्दियों में इसे खाने से बहुत से लोग बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि सर्दी-जुकाम और कफ बनने का कारण ना बन जाए। ऐसे में हमें इसे खाने के सही समय के बारे में जानना चाहिए।
गन्ना खाने के सही समय की बात करें तो, आपको इसे दोपहर में या कहें कि शाम होने से पहले खाना चाहिए। नहीं तो, ये शरीर को ठंडा करने लगेगा और कफ की समस्या को बढ़ा देगा। कोशिश करें कि गन्ना तब खाएं जब धूप हो। सर्दी में अगर आप इसे शाम को या रात में खाएंगे तो ये आपको बीमार कर सकता है।
सर्दियों में गन्ना का सेवन, शरीर की गर्मी बढ़ा सकती है। ये ऐसे कि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक आदि शरीर में एनर्जी देंगे। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर में गर्मी पैदा करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार हैं। तो, सर्दियों में अगर आप सही समय से गन्ना खाएं तो शरीर को एनर्जी दे सकते हैं और शरीर में गर्मी पैदा कर सकते हैं।
ड्राई स्किन की समस्या सर्दियों में लोगों को ज्यादा हो सकती है। गन्ने के जूस में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो कि शरीर को हाइड्रेट करते हैं और पानी की कमी से बचाते हैं। ये हाइड्रेशन, स्किन के ग्लो को बढ़ाते हैं और स्किन को हेल्दी रखते हैं। इस तरह से ड्राई स्किन की समस्या से सर्दियों में बचने में मदद करते हैं।
गन्ना का सेवन, हार्ट हेल्दी हैं। गन्ना में कई सारे विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, मैगनेशियम और विटामिन बी1 भी है जो कि आपके हार्ट के लिए हेल्दी है। खास कर अगर बात हम मैगनेशियम की करें, तो ये ब्लड वेसेल्स हेल्दी रखता है, ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और दिल को हेल्दी रखता है।
हाइड्रेशन की कमी सर्दियों में ज्यादा होती है। दरअसल, सर्दियों में लोगों को प्यास नहीं लगती है जिसकी वजह से शरीर में हाइड्रेशन की कमी होने लगती है। ऐसे में गन्ना खाने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहेगा और आपको कमजोरी नहीं होगी।
गन्ना का सेवन, जहां पेट साफ करता है वहीं इसका फाइबर मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। गन्ना चबा-चबा कर खाने से रफेज और फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जिससे बॉवेल मूवमेंट तेज होता है। इसके अलावा इससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। तो, पेट साफ करने के लिए आप गन्ना का सेवन कर सकते हैं।