Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Raat me KitneBajeKhanaChahiye: आजकल ज्यादातर लोग वर्किंग हैं और दिनभर व्यस्त रहते हैं। ऑफिस से काम करने के बाद देर रात को घर पहुंचते हैं। फिर वे डिनर करते हैं और तुरंत सो जाते हैं। यह दिनचर्या सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। रात को देरी से खाना खाने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर रोज रात को समय पर डिनरकिया जाए तो आप स्वस्थ और हेल्दीफील कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर रात में खाना कितने बजे खाना चाहिए? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशनक्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीतामुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “रात का खाना यानी डिनर जल्दी कर लेना चाहिए। आपको 7 से 8 बजे के बीच में डिनर कर लेना चाहिए। देर रात में खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इससे मोटापा भी बढ़ता है।”
रात में जल्दी भोजन खाना बहुत जरूरी होता है। जल्दी खाना खाने से शरीर भोजन को आसानी से डाइजेस्ट कर पाता है। इससे शरीर को भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इससे पाचन-तंत्र भी बेहतर होता है। साथ ही, रात को नींद भी अच्छी आती है। वहीं, अगर आप रात में देर से खाना खाएंगे, तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे मोटापे का जोखिम भी बढ़ जाता है।
आपको सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। देर रात को यानी 10 बजे के बाद डिनर करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डिनर करने से लिवर और पाचन स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
नहीं, खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आपको सोने से 2 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए।
जी हां, रात को सीमित मात्रा में चावल का सेवन किया जा सकता है। लेकिन, ज्यादा मात्रा में चावल के सेवन से बचें। इससे पाचन प्रभावित हो सकता है और वेट गेन हो सकता है।
रात के खाने में आप हरी सब्जियां, दाल और सलाद शामिल कर सकते हैं।
नहीं, रात में हैवी डाइट बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए। आपको हल्दी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए।