... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : September 13, 2023 11:22 AM IST
सलाद हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और हमें हेल्दी रहने के लिए सलाद को खासतौर पर अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। क्योंकि इसे कई तरह की सब्जियों को शामिल करके बनाया जाता है, जो हमारी सेहत को अलग-अलग तरीकों से फायदा पहुंचाती हैं। लेकिन सलाद कब खाएं, इसे लेकर लोगों के मन में हमेशा से एक दुविधा सी रहती है। सलाद खाने को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि सलाद खाने के बाद खाना चाहिए या खाने के पहले, जिससे शरीर को ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सके। अगर आप भी उनमें से एक हैं और आपका भी यही सवाल है, तो आज इस लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले हैं। आइए, जानते हैं सलाद भोजन करने से पहले खाएं या बाद में?
सलाद में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. साथ ही, सलाद को कई तरह के फल और सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। हमारी सेहत को इसे खाने से बहुत ही फायदे मिलते हैं। सलाद हमारे पाचन को भी ठीक रखने का काम करता है। सलाद हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है इसलिए हमें सलाद को खाने से पहले खाना चाहिए, ताकि हम ज्यादा खाने से बच सकें। खाना खाने से आधा घंटे पहले हमें सलाद को खा लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।
सलाद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं। साथ ही, सलाद खाने से कई सारी बीमारियां भी दूर रहती हैं।
सलाद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जिसके कारण सलाद खाने से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही, लंबे समय तक पेट भी भरा हुआ रहता है। (tips to get rid of constipation)
जो लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं, उन लोगों को जरूर सलाद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सलाद खाने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और हम ओवरइटिंग (overeating) से बचते हैं। सलाद में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण हमारी भूख भी कंट्रोल में रहती है।