
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 26, 2021 1:31 PM IST
जनमाष्टमी पर बनाएं ये 2 स्पेशल खीर, जानें रेसिपी...
Janmashtami Recipe 2021 in Hindi: जनमाष्टमी त्योहार (Janmashtami 2021) की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बार जनमाष्टमी 30 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाएगा। हालांकि, जब से कोरोनावायरस का कहर देश में जारी है, तब से कोई भी त्योहार धूम-धाम से नहीं मनाई गई है। लेकिन, जो भी भगवान श्री कृष्ण को पूजते हैं, जिनके मन में उनके प्रति सच्ची आस्था और विश्वास है, वे किसी ना किसी तरह से इस पर्व को सेलिब्रेट करते ही हैं। फिर बेशक वे बाहर मंदिर में ना जा पाएं, लेकिन घर में जनमाष्टमी का त्योहार जरूर धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन लोग व्रत रखते हैं। रात 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म के बाद पूजा-अर्चना करते हैं और फिर अपना व्रत तोड़ते हैं। इस त्योहार पर कई तरह के पकवान (Janmashtami Recipe 2021) बनाए जाते हैं। मिठाइयां बनती हैं। बाल-गोपाल की पसंदीदा चीजें बनाई जाती हैं।
माखन चोर कृष्ण को भोग लगाने के लिए आप इस जनमाष्टमी बनाएं मखाना खीर (Makhana kheer) और तिल की खीर (Til ki kheer)। जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाए जाते हैं। इस दिन पंचामृत भी बनाई जाती है। आप मखाना खीर, तिल की खीर को जन्माष्टमी के लिए प्रसाद के तौर पर बनाएं। पूजा करने के बाद आप इस खीर का सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही खीर बनाना बेहद ही आसान है। मखाना और तिल के सेहत लाभ भी कई होते हैं। इसे खाकर दिन भर की थकान उतर जाएगी। शरीर को एनर्जी मिलेगी। जानें, मखाना खीर और तिल की खीर (Til ki kheer recipe) की रेसिपी (Krishna Janmashtami Recipes 2021 in Hindi)।
जनमाष्टमी के दिन मखाना खीर लोग खूब बनाते हैं। इस खीर को आप चीनी या फिर गुड़ में भी बना सकते हैं। स्वादिष्ट और हेल्दी बनाने के लिए इसमें आप पसंदीदा सूखे मेवे (Dry Fruits) जैसे काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश, इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। सबसे पहले मखाने को घी में भून लें। ठंडा होने पर मखानों के छोटे-छोटे टुकड़े कर दें। एक बर्तन में दूध उबलने के लिए चढ़ाएं। जब दूध उबल जाए तो मखाना डाल दें। इसे 10 मिनट पकाएं और दूध को गाढ़ा होने दें। अब इसमें चीनी या गुड़ मिलाएं। सारे ड्राई फ्रूट्स को काटकर डालें। इलायची पाउडर डालें। तैयार है टेस्टी-हेल्दी मखाने की खीर। बाल गोपल को भोग लगाने के बाद आप भी इसे खाने का लुत्फ उठाएं।
तिल की खीर बनाने के लिए सफेद तिल लें। इसे घी में भून लें। एक बर्तन में दूध उबालें। इसमें तिल को डालकर पकाएं। दूध धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा। अब इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स, किशमिश, इलायची पाउडर मिलाएं। हाथों से छूकर देखें कि तिल पकी है या नहीं। आप इसमें मिल्क मेड भी थोड़ा सा मिला सकते हैं। इससे यह और भी ज्यादा गाढ़ा और टेस्टी लगेगा। भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के लिए तैयार है तिल की खीर।