... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 3, 2019 5:26 PM IST
Image credits by: अखरोट के नुकसान। ©Shutterstock.
अखरोट खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं ? इस बात को जानने के लिए तो आप हमेशा गूगल कर लेते हैं लेकिन क्या आपने कभी अखरोट खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानने की कोशिश की ? अगर नहीं की है तो हम यहां आपको इसकी कुछ जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
रोजाना कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कैसे निर्धारित करें ? फायदे और नुकसान।
अखरोट के सेवन से कई तरह की परेशानी भी होती है लेकिन लोग इससे होने वाले नुकसान के बारे में अनजान रहते हैं। अखरोट या किसी अन्य ड्राई फल के बारे में सामान्यतया यह धारणा रहती है कि ये फायदेमंद ही रहते हैं। अखरोट में पाया जाने वाला फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन तो शरीर के लिए फायदेमंद होता ही है लेकिन यह नुकसान कब करता है आइए जानते हैं।
कॉलेस्ट्रॉल घटाने के लिए खाएं अखरोट।
पेट में दर्द होना
अखरोट के सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है अगर आप दिन में बहुत ज्यादा फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं तो फिर आपको पेट दर्द की परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। अखरोट के अत्यधिक सेवन से आपकी पाचन तंत्र प्रभावित होता है और पेट में अचानक दर्द की शिकायत हो सकती है।
जब पेट में हो दर्द, इन चीजों से करें परहेज।
सर्दी में अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है
अखरोच में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी पायी जाती है। सर्दी के मौसम में इंसान के शरीर की पाचन क्रिया तेज होती है। अगर आप सर्दी के मौसम में ज्यादा अखरोट का सेवन करते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। अखरोट के सेवन से इंसान की भूख भी बढ़ने लगती है जिसकी वजह से अधिक खाने का मन करता है जो आपका वजन बढ़ाता है।
जानिए वजन बढ़ने और घटने पर Weight cycling का क्या प्रभाव पड़ता है।
स्किन की बीमारी का खतरा
स्किन की बीमारी वाले लोगों को अखरोट के सेवन से बचना चाहिए। अखरोट के इस्तेमाल से पित्ताशन में जलन व खुजली की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों को सूखी खांसी की भी शिकायत हो जाती है।
स्किन की खतरनाक बीमारी को कहीं आप ‘डैंड्रफ’ तो नहीं समझ रहे ?
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.