Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
प्रोटीन शेक या प्रोटीन सप्लीमेंट के बारे में कुछ जानकारी बहुत जरूरी होत है. वजन कम करने और बॉडी बनाने के लिए अक्सर जिम में प्रोटीन डाइट (Protein Supplements) लेने की सलाह दी जाती है. लेकिन प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा मौत का कारण भी बन सकती है. एक ऑस्ट्रेलियाई मां अपनी बेटी के मौत का कारण प्रोटीन शेक और सप्लीमेंट्स (Protein Supplements) को बता रही हैं. उनका कहना है कि उनकी 25 वर्षीय बेटी ने अपनी डाइट में प्रोटीन शेक और सप्लीमेंट्स (Protein Supplements) का सेवन अधिक कर दिया था. जिसकी वजह से जून 2017 में उसकी मौत हो चुकी है. उनका कहना है कि अब वो इसके बारे में सभी को बताना चाहती हैं.
मिरर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मिशेल व्हाइट की बेटी यूरिया साइकिल डिसऑर्डर की शिकार थीं. जो लोग यूरिया साइकिल डिसऑर्डर के शिकार होते हैं वो प्रोटीन को ठीक से पचा नहीं पाते हैं. जून 2017 में मिशेल व्हाइट की बेटी मेगन की मौत ब्रेन डेड होने की वजह से हो गयी थी.
यूरिया साइकिल डिसऑर्डर कई बीमारियों का समूह है. जो लोग यूरिया साइकिल डिसऑर्डर के शिकार होते हैं उनका शरीर प्रोटीन को ठीक से पचा नहीं पाता है.
जब आप प्रोटीन डाइट लेते हैं तो शरीर उसे अमीनो एसिड में बदल देता है. शरीर को अमीनों एसिड की जरूरत होती है. बाकि जो पदार्थ बचते हैं वो अपशिष्ट होते हैं. लेकिन यूरिया साइकिल डिसऑर्डर होने पर अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं.
जो लोग यूरिया साइकिल डिसऑर्डर की बीमारी से ग्रस्त होते हैं वो शरीर से नाइड्रोजन और अमोनिया को यूरिन के माध्यम से बाहर नहीं निकाल पाते हैं. नाइट्रोजन और अमोनिया प्रोटीन डाइट लेने पर अपशिष्ट के तौर पर निकलते हैं.
शरीर से जब नाइट्रोजन और अमोनिया बाहर नहीं निकलते हैं. तो वो शरीर के लिए विषाक्त पदार्थ का काम करते हैं. इसकी वजह से ब्रेन डेड या कोमा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. समय पर इलाज न हो तो मौत भी हो जाती है.
यह सवाल भी लोगों द्वारा बहुत सर्च किया जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि हर महिला को एक बराबर प्रोटीन डाइट या सप्लीमेंट की जरूरत होती है. जो महिलाएं ज्यादा कसरत या मेहनत वाले वर्कआउट करती हैं उनके लिए प्रोटीन डाइट की ज्यादा जरूरत होती है.
प्रोटीन डाइट और सप्लीमेंट में अंतर को जरूर समझना चाहिए. प्राकृतिक रूप से खाद्य पदार्थों से मिलने वाले प्रोटीन से शरीर को कम नुकसान का खतरा होता है. वहीं जब आप प्रोटीन शेक या प्रोटीन सप्लीमेंट (Protein Supplements) लेते हैं तो खतरे की संभावना ज्यादा होती है.
प्रोटीन सप्लीमेंट (Protein Supplements) लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें. अगर आपको यूरिया साइकिल डिसऑर्डर है तो हाई प्रोटीन डाइट बिल्कुल न लें. सबसे पहले यूरिया साइकिल डिसऑर्डर का इलाज कराना चाहिए.
मेंस हेल्थ वीक 2019 : प्रोटीन सप्लीमेंट पहुंचा सकते हैं गुर्दों को नुकसान.