भोजन करने पर पानी कब और कैसे पीना चाहिए? खाना खाने के पहले, बाद या खाने दौरान? पढ़ें आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट की सलाह

Drinking Water Between Meals: भोजन करने पर पानी कब और कैसे पीना चाहिए? इस सवाल का विस्‍तार से जवाब दे रही हैं आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर ऐश्‍वर्या संतोष

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 30, 2021 9:57 PM IST

खाना और पानी ये दो ऐसी चीजें है, जिसके बगैर इंसान जीवित नहीं रह सकता है। पानी के बिना भोजन की कल्‍पना भी नहीं की जा सकती है। जब भी खाना खाने की बात आती है तो पानी का जिक्र जरूर आता है और पानी पीने को लेकर लोगों में अलग-अलग धारणाएं भी है। कुछ लोगों को लगता है कि खाना खाने के पहले पानी पीना चाहिए, कुछ खाने के बाद पीना पसंद करते हैं, जबकि अधिकांश लोग खाना खाने के दौरान ही पानी पीते हैं। आप भी इन्‍हीं आदतों में से किसी एक आदत को फॉलो करते होंगे... मगर ऐसा करना कहां तक सही है?

क्‍या आप भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि भोजन करने दौरान कब पानी पीना चाहिए? तो इस सवाला का जवाब है। दरअसल आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने के कुछ नियम हैं। खासकर भोजन करने पर पानी कब और कैसे पीना चाहिए, इसके बारे में आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर ऐश्‍वर्या संतोष ने विस्‍तार से जानकारी दी है।

आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने पर पानी कब और कैसे पीना चाहिए?

आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर ऐश्‍वर्या संतोष के मुताबिक, भोजन करने से पहले पानी पीने से कमजोरी और क्षीणता की समस्‍या हो सकती है। जबकि, भोजन के बाद पानी पीने से मोटापा बढ़ता है।

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन करने के दौरान हमेशा घूंट-घूंट करके पानी पीना सबसे अच्छा तरीका है। यह भोजन को तोड़ने और बेहतर पाचन के लिए मदद करता है। बेहतर पाचन और मेटाबॉलिज्‍म (चयापचय) के लिए भोजन के साथ हमेशा गर्म पानी (गुनगुना) पीना चाहिए।

डॉक्‍टर ऐश्‍वर्या संतोष के मुताबिक, उबलते पानी में सोंठ पाउडर, वाइटिव रूट और सौंफ़ के बीज डालकर पका लें। इस ड्रिंक को आप भोजन के दौरान ले सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source