
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 4, 2020 10:45 AM IST
गेंहू का सेवन करने के हेल्दी फायदे ।
Wheat Benefits: गेहूं का आटा(Wheat flour) भारतीय रसोइयों ही नहीं दुनिया भर में सबसे ज़्यादा खाया जाने वाला अनाज है। रोटी के अलावा दलिया, सूजी, ब्रेड, बिस्किट्स, पास्ता और नूडल्स जैसी चीज़ें बनाने के लिए भी गेंहू का (Wheat Benefits) इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इसकी लोकप्रियता के पीछे इसके सेहतमंद गुण हैं। जो, इसे हमारी ओवरऑल हेल्थ सुधारने में भी सहायता करते हैं।(Wheat Benefits in benefits) गेंहू के सेवन से इन तरीकों से भी सेहत को फायदे होते हैं।
सबसे बड़ा फायदा जो, गेंहू का आटा खाने से मिलता है। वह है वजन कंट्रोल करने में आसानी। गेंहू का सेवन करने से नैचुरली वेट कंट्रोल में सहायता होती है। खासकर, महिलाओं के लिए वजन कम करने और उसे मेंटेन करने में गेंहू के सेवन को फायदेमंद बताया जाता है।(Weight loss food)
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए ज़रूर खाएं ये सुपरफूड, हेल्दी तरीके से वजन होगा कम।
साबुत गेंहू में विटामिन बी होता है। जो, शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसके, अलावा इस साबुत अनाज मे कार्बोहाइड्रेट्स भी होते हैं। जो, पेट भरने का अहसास कराते हैं। जिससे, आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती है।(Wheat Benefits)
मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है गेंहू। जैसा कि मैग्नीशियम 300 से अधिक एंजाइम्स को काम करने में सहायता करता है। इन एंजाइम्स का मुख्य कार्य शरीर में इंसुलिन के उत्पादन और उसके कार्य करने की क्षमता और प्रभावों को बेहतर बनाना है। यह ग्लूकोज़ सीक्रेशन की प्रक्रिया को भी सही रखने में सहायता करता है। इस तरह यह टाइप 2 डायबिटीज़ के खतरे को कम करता है।(Wheat Benefits)