वेजिटेरियन और वेगन में क्या है ज्यादा फायदेमंद और क्या रखें सावधानी

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : April 22, 2019 10:05 AM IST

शाकाहारी लोग पेड़-पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इसमें सब्जियां, फल, सूखे मेवे, जड़ी बूटियां जैसी कई चीजें शामिल होते हैं। इसके साथ ही शाकाहारी लोग डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, छाछ, मक्खन आदि का सेवन करते हैं। कुछ शाकाहारी लोग अंडे का भी सेवन कर लेते हैं। वेजिटेरियन डाइट प्लान में इन चीजों को शामिल किया जाता है।

वेगन क्या है

वेगन डाइट प्लान में जानवरों से मिलने वाली किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है। वह सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए वेगन डाइट प्लान का सेवन करते हैं।

वेगन डाइट प्लान में कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं

अगर आप वेगन डाइट प्लान फॉलो करने की सोच रहे हैं तो उस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना होता है। इनमें मीट, शहद, दूध, दही, सीफूड,चिकन, मटन, अंडे, घी, मखक्न और इनसे बनी चीजों का भी सेवन नहीं किया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source