
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 5, 2025 5:30 PM IST
Blood Type Diet : ब्लड ग्रुप की जांच अक्सर हम तभी करते हैं, जब हमें स्कूल या फिर ऑफिस में अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी देनी हो। वहीं, कई बार ब्लड देने और लेने के दौरान भी इसकी जांच की जाता है। हम में से कई ऐसे भी लोग होंगे, जिन्हें अपने ब्लड ग्रुप के बारे में पता भी न हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति का आहार भी ब्लड ग्रुप की तरह अलग-अलग होना चाहिए। जी हां, अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानते हैं, तो इस बारे में जरूर जान लें कि आपको किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों को नहीं। आइए जानते हैं ब्लड ग्रुप के हिसाब से कैसा होना चाहिए आपका आहार?
‘O’ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति अपने आहार में हरी सब्जियां, लीन, ऑर्गेनिक, मीट, मछली, प्याज, हरी पत्तेदार सब्जियां, पाइनएप्पल, बेरीज, ब्लूबेरीज, चेरी जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
वहीं, आपको अपने आहार में कॉर्न, गेहूं, गाय का दूध या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को अवॉइड करना चाहिए। कोशिश करें कि प्रोसेस्ड शुगर (Is sugar good for blood type O?) का भी सेवन सीमित करें।
अगर आपका ब्लड ग्रुप A पॉजिटिव या नेगेटिव है, तो आप अपने आहार में सोया फूड्स, ठंडा पानी, मछली, फ्लैक्स सीड्स, ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, पाइनएप्पल, ग्रीन टी, खीरा, मसालों इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।
वहीं, आपको अपने आहार में रेड मीट, दूध से बनी चीजें, कॉर्न, मू्ंगफली का तेल, शिमला मिर्च, बैंगन, टमाटर जैसी चीजों का कम से कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।
आपको अपने आहार में मछली, दही, केफीर, प्याज, अदरक, ब्रोकली, बेरीज, ग्रीन टी जैसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है।
वहीं, कोशिश करें कि चिकन, सेल्फिश, कॉर्न, सूरजमुखी के बीज, दालें, प्रोसेस्ड शुगर इत्यादि का सेवन न करें।
इस ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को अपने आहार में ऑलिव ऑयल, मछली, टमाटर, ब्लूबेरीज, ग्रीन टी, प्याज, नींबू, अलसी जैसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है।
वहीं, कोशिश करें कि चिकन, कॉर्न या इससे बने प्रोडक्ट्स, लिवर, केला, तेल इत्यादि का सेवन सीमित कर दें।
ध्यान रखें कि अपने आहार में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर से उचित परामर्श जरूर लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।