
Also Read
What Not to do After Eating Food: खाना खाने के बाद हम अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो बाद में पेट दर्द या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। खाने को सही तरीके से पचाना शरीर के लिए बहुत जरूरी है ताकि उसे पर्याप्त पोषण मिल सके। दुर्भाग्य से, हममें से कई लोग खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो पेट की सेहत बिगाड़ सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसी आम आदतों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें खाने के बाद किसी को भी नहीं करने चाहिए। वरना बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना आपके पाचन तंत्र के लिए ठीक नहीं है। जब आप लेटते हैं, तो ग्रेविटी का नियम आपके पक्ष में काम नहीं करता। पेट में मौजूद एसिड और भोजन का मिश्रण ऊपर की ओर एसोफेगस में वापस आ सकता है। इससे एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन (हार्टबर्न) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह स्थिति गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) का कारण भी बन सकती है, जिसमें लंबे समय तक एसिड रिफ्लक्स की समस्या बनी रहती है।
खाने के बाद कम से कम 2-3 घंटे तक सीधे रहने की सलाह दी जाती है ताकि भोजन पेट में ठीक से पच सके और एसिड वापस ऊपर न आए। यदि आपको लेटने की जरूरत महसूस हो, तो सुनिश्चित करें कि आपका सिर पेट से ऊंचाई पर हो।
कई लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के साथ-साथ और डायरेक्ट बाद ही पानी पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन खाने के तुरंत बाद ज्यादा मात्रा में पानी पीना आपके पाचन को धीमा कर सकता है। हमारे पेट में खाना पचाने के लिए डाइजेस्टिव एंजाइम्स और एसिड होते हैं। जब आप खाने के तुरंत बाद बहुत सारा पानी पीते हैं, तो यह इन एंजाइम्स को पतला कर देता है, जिससे वे भोजन को ठीक से तोड़ नहीं पाते और फिर पाचन धीमा हो जाता है। यह अपच, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
(और पढ़ें - हर समय फूला रहता है पेट? जानें इसके पीछे ही 3 बड़ी वजह)
जब आप खाना खाते हैं तो आपका शरीर डाइजेशन में एनर्जी लगाता है और ब्लड फ्लो को पेट और आंतों की ओर निर्देशित करता है। अगर आप तुरंत एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं, तो रक्त का प्रवाह पाचन तंत्र से हटकर आपकी मांसपेशियों की ओर चला जाता है। इससे पाचन प्रक्रिया बाधित होती है, जिससे पेट में ऐंठन, दस्त, मतली, उल्टी या अपच की समस्या हो सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
नहीं, खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आपको सोने से 2 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए।
खाना न पचने के कई लक्षण हो सकते हैं, जिनमें पेट दर्द, पेट फूलना, अपच, सीने में जलन, मतली, उल्टी, दस्त, और कब्ज शामिल हैं।
खाली पेट ज्यादा तला हुआ, ज्यादा मसालेदार और बहुत ज्यादा नमकीन या मीठा नहीं खाना चाहिए।
हल्का और हेल्दी खाना लें, एक बार में ज्यादा खाने की बजाय कई बार में थोड़ा-थोड़ा करके खाएं और नियमित व्यायाम करें।