Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Gassy foods to avoid : पेट का भारी होना या फूलना एक आम समस्या है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आजकल लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान बहुत खराब हो गया है। आम तौर पर ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या ज्यादा खाने से होती है, लेकिन हर ऐसा नहीं होता है। कभी-कभी रेगुलर सब्ज़ी, स्नैक या आपका पसंदीदा कम्फर्ट मील भी पाचन खराब कर सकता है। अगर रोजाना ही आपको पेट फूलने की समस्या होती है, तो इसके लिए पाचन संबधी समस्या तो हो ही सकती है, साथ ही आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देनी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसका कारण आपका खान-पान भी होता है। खैर, इस डाइट में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गैस बनने का कारण होती हैं।
बीन्स और दालें सेहत के लिए बहुत हेल्दी होती हैं और इनमें प्रोटीन भरपूर होता है, लेकिन इनमें फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स भी होते हैं जिन्हें पचाना काफी मुश्किल हो सकता है। ज़्यादातर दालों में अल्फा-गैलेक्टोसाइड शुगर होती है, जो FODMAPs (फरमेंटेबल ओलिगो-, डाइ-, मोनो-सैकेराइड्स और पॉलीओल्स) में आती है। ये कार्ब्स पचाने में बहुत मुश्किल होते हैं और गट बैक्टीरिया से फर्मेंट हो जाते हैं। इससे बायप्रोडक्ट के तौर पर गैस बनती है। एक स्टडी की मानें, तो इस फर्मेंटेशन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों को क्रूसिफेरस सब्जियां कहा जाता है। ये सब्जियां भी गैस बनाने का काम करतीहै। दरअसल, इनमें रैफिनोज होता है। यह एक ऐसी शुगर है जिसे तोड़ना मुश्किल होता है। जब यह कोलन में पहुंच जाती है, तो यह फर्मेंट हो जाती है और गैस बनाती है। वैसे तो ये सब्जियां हेल्दी होती है, लेकिन जिन लोगों को गैस ज्यादा बनती है या फिर पेट फूलने की समस्या होती है, उन्हें इन सब्जियों के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
अगर आप ज्यादा तला-भुना खाने के शौकीन हैं, तो थोड़ा संभल जाएं, क्योंकि इस तरह का खाना आपका पाचन बिगाड़ सकता है। इसलिए फ्रेंच फ्राइज़, पकोड़े, फ्राइड चिकन, डोनट्स और बर्गर जैसे फूड्स खाना आज से ही छोड़ दें। दरअसल, इस तरह का खाना पचाने में शरीर को बहुत समय लगता है। इसलिए पेट में भारीपन और ब्लोंटिंग की समस्या हो जाती है। इस तरह के फूड्स से एसिडिटी भी बहुत जल्दी हो जाती है।
आजकल लोग चिप्स, नमकीन और दूसरे पैकेज्ड स्नैक्स का काफी सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के खाने में अक्सर सोडियम और अनहेल्दी फैट ज़्यादा होता है। इन चीजों के सेवन से वॉटर रिटेंशन हो सकता है। इससे पाचन धीमा होता है और खाने के तुरंत बाद पेट फूला हुआ महसूस होता है। इस तरह की चीजों में फाइबर की मात्रा कम होने की वजह से कई लोगों के लिए इन्हें पचाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में इस तरह का सेवन भी आपके पाचन के लिए ठीक नहीं रहता है।