बियर के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, किडनी के साथ शरीर के ये अंग भी हो सकते हैं डैमेज

What to Not Eat with Beer : बियर के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 17, 2023 7:49 AM IST

Beer Side Effects : बियर की तासीर ठंडी होती है, इसलिए कई लोग गर्मियों में बियर पीते हैं। आज के समय में कई कम उम्र के बच्चे भी बियर का सेवन बहुत ही शौक से करते हैं। बियर किसी भी तरह से पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन अगर इसके बाद आप कुछ गलत कॉम्बिनेशन का चुनाव करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को अधिक नुकसान हो सकता है। इसलिए बियर पीते समय इसके साथ चखना या फिर किसी तरह के डाइट को लेने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं बियर के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

तेंदू के साथ न पिएं बियर

अगर आप बियर पी रहे हैं, तो इसके साथ तेंदू फल का सेवन न करें। इसमें काफी ज्यादा टैनिक एसिड होता है, जिसका बियर के साथ सेवन करने से आपको पथरी की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह पेट में दर्द,  उल्टी जैसी परेशानियों का कारण बन सकता है। इसके साथ बियर का सेवन किसी भी हाई प्रोटीन युक्त आहार के साथ न करें। इससे आपको काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है।

बियर के साथ न खाएं बेकन

बियर के साथ अगर आप बेकन का सेवन कर रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी ज्यादा घातक हो सकता है। दरअसल, बेकन में नाइट्रोसामाइन की काफी ज्यादा मात्रा में होती है। वहीं, बियर में भी इसकी अधिकता होती है। ऐसे में अगर आप इसका एक साथ सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में नाइट्रोसामाइन की अधिकता हो सकती है, जो गले और पेट में परेशानी का कारण बन सकता है।

टमाटर और बियर है बैड कॉम्बिनेशन

टमाटर के सलाद के साथ भी बियर का सेवन न करें। दरअसल, टमाटर का स्वाद खट्टा होता है। इस कट्टेपन का कारण इसमें मौजूद टैनिक एसिड होता है। अगर आप इसके साथ बियर पीते हैं तो इससे आपके उल्टी, बैचैनी, सीने में जलन जैसी परेशानी हो सकती है।

बियर के साथ न खाएं गाजर

अगर आप बियर पी रहे हैं, तो इसके साथ गाजर का सेवन न करें। गाजर और बियर का कॉम्बिनेशन आपके लिवर के लिए सही नहीं माना जाता है। इसलिए अगर आप लिवर को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो बियर के साथ गाजर न खाएं।

बियर और बीन्स का कॉम्बिनेशन है अनहेल्दी

बियर और बीन्स का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है। इसमें आयरन की अधिकता होती है। बियर के साथ इसका सेवन आपके लिए अनहेल्दी हो सकता है। 

बियर के साथ इन फूड कॉम्बिनेशन का सेवन न करें। इससे आपको पेट में परेशानी हो सकती है। साथ ही अन्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको अपने शरीर में किसी भी तरह का बदलाव नजर आ रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source