दही में अगर मिलाकर खाएंगे ये खास चीज तो अपने आप कम होने लगेगा बढ़ता हुआ पेट, हफ्ते में दिखेगा असर

Diet to lose weight | बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट का सेवन करना बहुत जरूरी है। आप दही में कुछ खास चीजें मिक्स करके खा सकते हैं, जिसे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 14, 2025 12:29 PM IST

What to add in your diet to control weight: दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, खासकर वजन घटाने के लिए। काई रिसर्च कहती है कि, दही वजन घटाने में मदद करता है, क्योंकि यह प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। दही में मौजूद कैल्शियम शरीर में फैट जमा होने से रोकता है और उसे ऊर्जा में बदलने में सहायता करता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से दही का सेवन करने से पेट की चर्बी तेजी से घटती है और वजन नियंत्रित रहता है। इसे हेल्दी डाइट के साथ शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दही के साथ कुछ खास चीजें मिलाकर खाने से आपको दोगुना फायदा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

1. दही और काली मिर्च (Curd and Black pepper to lose weight)

दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से फैट तेजी से बर्न होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। काली मिर्च में पाइपराइन नामक तत्व होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होता है। दही में मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है और वजन नियंत्रित रहता है।

2. दही और जीरा पाउडर (Curd and Cumin powder to lose weight)

जीरा वजन घटाने में मदद करने वाला एक बेहतरीन मसाला है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। एक चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर दही में मिलाकर खाने से पाचन भी बेहतर होता है, शरीर में फैट तेजी से बर्न होता है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।

3. दही और अलसी के बीज (Curd and Flax Seeds to lose weight)

फैट बर्न करने की प्रक्रिया में अलसी के बीच बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते और ओवरईटिंग से बचाते हैं। दही में एक चम्मच पिसे हुए अलसी के बीज मिलाकर खाने से वजन कम करने में तेजी आती है और पेट की चर्बी घटती है।

4. दही और चिया सीड्स (Curd and Chia Seeds to lose weight)

चिया सीड्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे अनावश्यक स्नैक्स खाने की आदत कम होती है। दही में एक चम्मच चिया सीड्स मिलाकर खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

5. दही और अदरक पाउडर (Curd and Ginger powder to lose weight)

अदरक का सेवन तो आप करते ही होंगे। लेकिन अदरक पाउडर फत बर्निंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अदरक फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है और शरीर में सूजन को कम करता है। दही में आधा चम्मच अदरक पाउडर मिलाकर खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन तेजी से घटता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source