पेशाब में जलन से हैं परेशान, जानें किन फूड्स का करें सेवन और क्या खाने से बचें
पेशाब में जलन की शिकायत महसूस हो, तो आप कुछ डाइट में बदलाव भी ला सकते हैं। कुछ चीजों के सेवन से पेशाब में जलन की समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं जब पेशाब में जलन होने लगे, तो किन चीजों का करना चाहिए सेवन...
पेशाब में जलन होने पर क्या खाएं
Written by Anshumala|Updated : January 21, 2022 8:04 PM IST
Diet tips in burning in urine: क्या आपको पेशाब करते समय जलन महसूस होता है, तो हो सकता है यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का शुरुआती लक्षण हो सकता है। पेशाब में जलन कई बार ब्लैडर, किडनी में कुछ समस्या होने से भी हो सकता है। पेशाब में जलन (Burning in Urine) को अधिक दिनों तक नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बड़ी मुसबीत हो सकती है। इस समस्या की जांच डॉक्टर से जरूर कराएं, साथ ही जब भी पेशाब में जलन की शिकायत महसूस हो, तो आप कुछ डाइट में बदलाव भी ला सकते हैं। कुछ चीजों के सेवन से पेशाब में जलन की समस्या (Burning urination) को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं जब पेशाब में जलन होने लगे, तो किन चीजों का करना चाहिए सेवन...
पेशाब में जलन होने पर क्या खाएं (Peshab me jalan kam karne ke liye diet)
जब भी आपको पेशाब में जलन हो, यूरिन इंफेक्शन हो, तो आप क्रैनबेरी का सेवन करें। क्रैनबेरी को करौंदा कहा जाता है। करौंदे का जूस पीने से यूटीआई से बचा जा सकता है। पेशाब में होने वाले जलन को दूर करता है।
जब भी आपको यूरिन इंफेक्शन के कारण पेशाब में जलन हो, तो डाइट में दही जरूर शामिल करें। दही एक प्रोबायोटिक से भरपूर फूड है, जो यूरिनरी ट्रैक्ट में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है। दही खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है।
कई बार कम पानी पीने से पेशाब कम होता है, इससे भी जलन होने लगती है। पानी पर्याप्त मात्रा में पीने से जलन की समस्या दूर हो सकती है। यूटीआई होने पर भी अधिक से अधिक पानी, तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
लहसुन कच्चा चबाने से भी पेशाब में जलन की समस्या से बचा जा सकता है। लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। पेशाब में जलन, दर्द, बार-बार पेशाब आने की समस्या को दूर करते हैं।
यदि आपको पेशाब में जलन होता है, आप खट्टे फलों का सेवन करना शुरू कर दें। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण ये फल इंफेक्शन से लड़ते हैं। ब्लूबेरी का जूस पिएं, इससे यूटीआई के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया का सफाया करता है। नींबू, संतरा, कीवी, टमाटर सहित अन्य खट्टे फलों को खाएं। ये सभी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं, जिससे आप इंफेक्शन, रोगों से बचे रह सकते हैं।
पेशाब में जलन होने पर क्या ना खाएं
यदि आपको पेशाब करते समय जलन महसूस होता है, तो आप कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करें। मांस-मछली, मीठे ड्रिंक्स, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, एल्कोहल, कैफीन, चाय, कॉफी आदि का सेवन कम करें।
Add The HealthSite as a Preferred Source
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई डाइट से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।)
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.