
Also Read
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
What to Eat to Reduce Uric Acid in Hindi: यूरिक एसिड शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट उत्पाद होता है। यह उत्पाद प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। प्यूरिन कुछ विशेष खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। जब रक्त में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, तो कई तरह की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और सूजन होना बेहद आम होता है। अगर समय पर यूरिक एसिड को कंट्रोल न किया जाए, तो इससे किडनी की पथरी हो सकती है। यूरिक एसिड किडनी फेलियर का कारण भी बन सकता है। हाई यूरिक एसिड की समस्या को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। साथ ही, अपनी डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए। यूरिक एसिड बढ़ने पर आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि यूरिक एसिड को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए (Uric Acid ko Kam Karne ke Liye Kya Khana Chahiye)?
धनिया के बीज यूरिक एसिड को कम करने में असरदार हो सकते हैं। अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो अपनी डाइट में धनिया के बीजों को जरूर शामिल करें। धनिया के बीजों में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप धनिया के बीजों का पानी पी सकते हैं। धनिया के बीजों का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे किडनी में जमी गंदगी भी पेशाब के जरिए बाहर निकल जाती है। आप रोज सुबह-शाम धनिया के बीजों का पानी पीकर यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं।
यूरिक एसिड कम करने के लिए आप जौ के सत्तू का सेवन भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि जौ का सत्तू प्यूरिक को बाहर निकालने में मदद करता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर आप जौ के सत्तू से बनी ड्रिंक पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें जौ का सत्तू, थोड़ा-सा काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। आप इस ड्रिंक को किसी भी समय भी सकते हैं। जौ के सत्तू में फाइबर भी होता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। जौ का सत्तू पीने से शरीर में जमी गंदगी और विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। फलों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। फलों और सब्जियों में यूरिक एसिड को कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। मौसमी फलों और सब्जियों को खाने से प्यूरीन कम होता है। इनमें फाइबर भी होता है, जो यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है। फलों और सब्जियों को खाने से शरीर की सूजन भी कम होती है। हालांकि, यूरिक एसिड की समस्या में आपको खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।