Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heart-Healthy Superfoods : आज के समय में लोगों को कम उम्र गंभीर से गंभीर बीमारियां हो रही हैं। जिसमें कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, ब्लड प्रेशर इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा 30 से 35 साल के युवा भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं, जिसके पीछे की वजह खानपान में गड़बड़ और खराब लाइफस्टाइल हो सकती है। इसलिए हार्ट को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी आहार का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए किस तरह के आहार का सेवन करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए जानते हैं इस बारे में-
दिल को हेल्दी रखने के लिए अपने आहार में विभिन्न तरह के रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों को शामिल करें। मुख्य रूप से अपने डाइट में पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, गाजर और सेब इत्यादि को शामिल करें। पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट भरपूर रूप से होता है, जो धमनियों को खुला रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं। सेब में प्रीबायोटिक्स होते हैं, जो फायदेमंद आंत बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। साथ ही हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं।
हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। इसके लिए अपने डाइट में लीन मीट, मछली, अंडे, नट्स, बीज और सोया जैसे उत्पादों को आहार में जोड़ें। इसके साथ ही सैल्मन, सार्डिन और ट्राउट जैसी ऑयली फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक होता है, जो आपके हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं।
हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए आहार में हेल्दी फैट को जरूर एड करें। मुख्य रूप से कैनोला, ऑलिव ऑयल, तिल का तेल, सूरजमुखी और सोयाबीन के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो आपके शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में मदद कर सकता है।
दिल के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कुछ हेल्दी मसालों को हर्ब्स को अपने आहार में जोड़ें। मुख्य रूप से हल्दी, लहसुन, अदरक और तुलसी जैसी जड़ी-बूटियों और मसालों में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है।
अपने हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने आहार में दूध, पनीर या दही जैसे फैट रहित या लो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने आहार में जोड़ सकते हैं। इससे हार्ट हेल्थ को बूस्ट किया जा सकता है।
Also read : मानसून में बहुत जरूरी है हार्ट की एक्स्ट्रा केयर, डॉक्टर से जानें डाइट और हाइजीन टिप्स