ब्लड प्रेशर कम करने के लिए क्या खाएं? जानिए ये 5 जबरदस्त फूड

Foods For High BP: अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करके खुद को स्वस्थ बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 13, 2022 6:02 PM IST

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी के मरीज हैं तो आपको पता होगा कि खानपान के तरीके से ही यह बीमारी ज्यादा फेल रही है और अगर इसे समय रहते कंट्रोल नहीं किया जाए तो यह आगे हृदय को नुकसान पहुंचा सकती है और हाइपरटेंशन में बदल सकती है। इस मुसीबत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आप को पहले ही इसके रोक थाम के उपायों को फॉलो कर लेना चाहिए। आपको अपनी लाइफस्टाइल में ज्यादा से ज्यादा बदलाव करने चाहिए ताकि आप हेल्दी तरह से जीवन जी सकें। इस तरह आपको अपनी डाइट में ढेर सारी फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए और जंक फूड को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं हाइपरटेंशन के दौरान आप कौन-कौन से फूड्स (Foods For High BP) का सेवन कर सकते हैं जो आपका ब्लड प्रेशर कम कर सकती है।

ब्लड प्रेशर मैनेज करने के लिए क्या खाएं - What Foods To Eat For High BP

खट्टे फल (Citrus Fruits)

जिन फलों में थोड़ा खट्टापन होता है उनमें विटामिन सी पाया जाता है और यह फल ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

सालमन और फैटी फिश (Fish)

सालमन जैसी मछली और सी फूड में फैट तो पाया जाता है लेकिन यह हेल्दी फैट होता है और साथ ही आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड भी मिलता है।

बेरीज (Berries)

यह आपके ब्लड में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा को बढ़ाने में मदद करती है जिससे शरीर में ब्लड प्रेशर का लेवल कम होता है। इसलिए बेरीज का सेवन कर सकते हैं।

कद्दू (Pumpkin)

कद्दू के बीज और इसका तेल भी ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं इसलिए इनका सेवन आप स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं।

सेलरी (Celery)

इसका सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर के मरीजों में काफी अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। इनमें फाइटो केमिकल्स होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source