hamburger icon
A
Read in English

सर्दी में शरीर की गर्मी बनाएं रखने के लिए क्या खाएं?

Body Ko Garam Rakhne Ke Liye Kya Khaye: अगर आपको भी बहुत ही जल्दी ठंड लगती है तो हमारी बताई इन कुछ चीजों को खाना शुरु कर सकते हैं। यह आपके शरीर में गर्माहट भर देंगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : December 24, 2025 8:58 AM IST

Kya Khane Se Body Garam Rehti Hai: सुबह घर से निकलो तो ऐसी कड़ाके की ठंड होती है कि जी करता है कंबल के अंदर ही घुसे रहें। जिस तरह लगातार तापमान गिर रहा है, इससे हमारी इम्यूनिटी बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो रही है। अब ऐसे में शरीर को अन्य कामों के लिए भी ताकत चाहिए और खुद को गर्म रखने के लिए भी। यह हम सभी जानते हैं कि शरीर को गर्म रखने के लिए सिर्फ कपड़े पहनना काफी नहीं है।

शरीर को गर्म रखने में आपका खानपान भी अहम भूमिका निभाता है। यह सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आयुर्वेद भी मानता है कि सर्दियों में हमें ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म हो और जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करें। कई लोगों को समझ नहीं आता है कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जो हमारे शरीर को गर्म रख सकती हैं। आइए थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

जड़ों वाली सब्जियां

सर्दियों में जड़ों वाली सब्जियां खाने की हिदायत दी जाती है। यह सब्जियां शरीर को गर्म रखने का काम करती हैं। इसमें सिर्फ आलू या गाजर नहीं आते हैं। अदरक, चुकंदर, मूली, प्याज, शलजम और स्वीट पोटैटो जैसी वेजिटेबल आती हैं।  जड़ों वाली सब्जियों में पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, फोलेट, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इन्हें आप किसी भी तरीके से खा सकते हैं। जैसे सूप, सलाद, सब्जी बनाकर, स्टीम या रोस्ट करके आदि।

गुड़ आटे की लापसी

पहाड़ी इलाकों में शरीर को गर्म रखने के लिए गुड़ और आटे की लापसी खाई जाती है। इसे आप आटे का हलवा भी रह सकते हैं। लेकिन यह बहुत ही ज्यादा गर्म होती है। इसे बनाने के लिए पहले आपको गुण को पानी में पिघलाना होता है। इसके बाद आटे को भूनकर इस गुण वाले पानी में डालकर अच्छे से पकाना होता है। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी ऐड कर सकते हैं। यह आपको पूरी सर्दी गर्म रखेगा, इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा और हेल्थ को बनाए रखने में मदद करेगा।

अलग-अलग प्रकार के लड्डू

सर्दियों में घरों में बहुत ही अलग-अलग प्रकार के लड्डू बनते हैं। अगर आपके घर में नहीं बनते तो इस साल बनाएं। यह सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और जल्दी बीमार पड़ने से रोकते हैं। आप चाहें तो गोंद के लड्डू, बेसन और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू या फिर बिना चीनी के खजूर और ड्राई फ्रूट्स की मदद से लड्डू तैयार कर सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें आर्टिफिशियल नहीं, बल्कि नेचुरल मिठास होती है। 

ड्राई फ्रूट्स पाउडर

अगर आप अपने बच्चों को सर्दी खांसी से बचाना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट्स को भूनकर मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इसे आप रोजाना खुद भी पी सकते हैं और बच्चे-बूढ़े सभी को पिला सकते हैं। इसे आप रोज रात को सोने से पहले गर्म दूध में डालकर पिएं। फिर देखें, कैसे रात को भी आपको ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती है।

यह कुछ चीजें हैं, जिन्हें हर उम्र का व्यक्ति खा सकता है। यह एकदम नेचुरल हैं और सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद भी हैं।

Highlights

  • सर्दियों में ऑयली चीजें खाने से बचें, क्योंकि यह इम्यूनिटी को वीक करती हैं।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए आप जड़ वाली सब्जियों का सेवन अधिक करें।
  • इसके अलावा आटे और गुड़ से बनी लापसी भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

मूंगफली गर्म होती है या ठंडी?

मूंगफली की तासीर गर्म होती है।

बदलते मौसम में कौन सी बीमारी का खतरा बढ़ता है?

बदलते मौसम में अस्थमा और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में सेहत का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी होता है।

बदलते मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए?

बदलते मौसम में आपको ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, फास्ट फूड्स और प्रोसेस्ड फूड खाने से भी बचना चाहिए।

सर्दी-जुकाम में दूध पीना चाहिए कि नहीं?

सर्दी-जुकाम में दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपको बलगम (कफ) की समस्या है, तो दूध पीने से परहेज करें।